अनुष्का शर्मा ने योग दिवस पर शेयर कीं अपनी तस्वीरें, दिखी आलीशान घर की झलक

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 'इंटरनेशनल योगा डे' पर सोशल मीडिया के जरिए योग करते हुए अपनी कुछ तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके आलीशान घर की झलक देखी जा सकती है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने योग दिवस पर शेयर कीं अपनी तस्वीरें, दिखी आलीशान घर की झलक

आज यानी 21 जून 2022 को दुनियाभर में 'इंटरनेशनल योगा डे' सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन क्या आम और क्या खास, सभी योग करते हुए अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, सभी ने अलग-अलग योगासन करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी अपनी 'योग जर्नी' की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने आलीशान घर की झलक दिखाई है। 

Anushka

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी गजब की फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन एक्ट्रेस इतनी फिट यूं ही नहीं हैं, वो नियमित रूप से योग करती हैं। अब 21 जून 2022 को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर अनुष्का ने योग करते हुए कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है, ''मेरी योग यात्रा की एक झलक। एक रिश्ता शुरू होता है और खत्म भी, लेकिन योग से ऐसा रिश्ता है, जिसने मेरी ज़िंदगी के हर मोड़ पर मेरा साथ दिया है। स्वास्थ्य के लिए प्राचीन और अद्वितीय रूप के लाभकारी (योग) के लिए हमेशा आभारी हूं।'' अनुष्का ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें एक्ट्रेस के खूबसूरत घर की भी झलक देखी जा सकती है। 

anushka

अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली को बी-टाउन का पावर कपल माना जाता है। दोनों मुंबई के वर्ली स्थित अपने आलीशान घर में रहते हैं। उनके अपार्टमेंट का नाम 'Omkar 1973' है। विरुष्का के इस शानदार घर की कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये बताई जाती है। शादी के बाद दोनों साल 2017 में इस घर में शिफ्ट हुए थे। अनुष्का की योग करते हुए पहली तस्वीर में दीवार पर एक पेंटिंग देखी जा सकती है, जो बहुत यूनिक है। ये ही नहीं, उनके घर की हर पेंटिंग कुछ खास है।

anushka

anushka

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस घर में आर्किटेक्चर से लेकर फर्नीचर तक, सब कुछ बेहद खास है। दोनों के इस आलीशान घर की हर कोई तारीफ करता है।

anushka

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

विरुष्का के इस घर में 4 बेडरुम हैं और साथ ही प्राइवेट टेरेस भी है। इसके अलावा इस घर में एक ग्रीन 'वॉल ऑफ फ्रेम' भी है, जिसपर कुछ खास तस्वीरें और फोटो फ्रेम लगे हैं। 

anushka

(ये भी पढ़ें- 'इमली' फेम फहमान-सुंबुल कर रहे हैं डेटिंग? अर्जुन बिजलानी ने पूछा सवाल, तो मिला ऐसा रिएक्शन)

पावर कपल के इस अपार्टमेंट में टेनिस कोर्ट, चाइल्ड केयर फेसिलिटी और क्लिनिक जैसी सुविधाएं भी हैं। हर सुख-सुविधा से लैस उनका ये घर किसी महल से कम नहीं लगता। अक्सर विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने इस खूबसूरत घर की झलक दिखाते रहते हैं। 

anushka

anushka

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने लंदन में ससुरालवालों के साथ किया डिनर, ननद-देवर संग की खूब मस्ती)

वैसे, अनुष्का की योग जर्नी और उनके आलीशान घर की तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.