क्या प्रतीक सहजपाल और निक्की तंबोली कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट, एक्ट्रेस ने जताई शादी की इच्छा

'बिग बॉस 15' फेम प्रतीक सहजपाल और निक्की तंबोली इन दिनों अपने रोमांस के लिए चर्चा में बने हुए हैं। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कपल के रिश्ते का खुलासा हुआ है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

क्या प्रतीक सहजपाल और निक्की तंबोली कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट, एक्ट्रेस ने जताई शादी की इच्छा

एक्टर प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में नजर आए थे। शो में अपने अलग अंदाज से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। दर्शकों को उम्मीद थी कि, प्रतीक ही 'बिग बॉस' के 15वें सीजन की ट्रॉफी उठाएंगे, लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने ज्यादा वोटों के दम पर बाजी मार ली थी। हालांकि, नाराज नेटिज़न्स ने प्रतीक को ही अपना विजेता बताया था। तब से अब तक वो दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं। अब उन्हें लेकर लेटेस्ट खबर ये है कि, वो एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) को डेट कर रहे हैं।

prateek nikki

निक्की तंबोली और प्रतीक सहजपाल इन दिनों कलर्स के नए शो 'खतरा खतरा' में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखी जा रही हैं। निक्की ने उस समय हंगामा मचा दिया, जब उन्होंने शो में कबूल किया कि, वो प्रतीक से शादी करना चाहती हैं। हालांकि, फैंस को इनकी बढ़ती नजदीकियां काफी पसंद आ रही है।

pratik

(ये भी पढ़ें- तेजस्वी के घर में घुसने पर करण कुंद्रा ने पैपराजी को लगाई फटकार, कहा- 'ये सब नहीं झेल सकता')

'बॉलीवुड लाइफ' की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो, प्रतीक की बहन प्रेरणा सहजपाल भी निक्की को बहुत पसंद करती हैं। लेकिन, एक खूबसूरत बंधन साझा करने के बावजूद निक्की औक प्रतीक सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इससे ये साफ है कि, प्रतीक और निक्की एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि, कपल ने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।  

निक्की तंबोली की बात करें तो, वो कई साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस 14' से मिली थी। उन्होंने अपने बोल्ड अवतार से लोगों का मनोरंजन किया था और दूसरी रनर अप के रूप में उभरी थीं। इसके अलावा वो अपनी सबसे बड़ी कमाई करने वाली तमिल फिल्म 'कंचना 3' से फेमस हुई थीं।

nikki

(ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने अपनी सौतेली बेटी समायरा रेखी को दी 13वें जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यारा नोट)

फिलहाल, निक्की तंबोली और प्रतीक सहजपाल के रिश्ते की सच्चाई तो ये दोनों ही बता सकते हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.