अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) टिनसेल टाउन के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। साल 2019 में लवबर्ड्स ने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया था। तब से दोनों एक-दूसरे के साथ पॉवर पिलर के रूप में खड़े हैं। हालांकि, मलाइका और अर्जुन की उम्र के फासले, मलाइका की टूटी हुई शादी, दोनों के रोमांटिक मोमेंट्स और कई अन्य चीजों से, यह जोड़ी ट्रोलर्स का निशाना बनती रहती है, जो उनकी पर्सनल चॉइस पर कमेंट्स करते हैं।
नवंबर 2022 में मलाइका के अर्जुन के बच्चे के साथ गर्भवती होने का दावा करने वाली एक रिपोर्ट ऑनलाइन सामने आई थी। उस समय अर्जुन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और पोर्टल को फटकार लगाते हुए इसे खारिज कर दिया था। अब एक इंटरव्यू में अर्जुन ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने उस समय स्थिति को हैंडल किया था।
'बॉलीवुड बबल' के साथ एक हालिया साक्षात्कार में अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट के बारे में बात की, जो नवंबर 2022 में सामने आई थी। उसी के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि कैसे सेलेब के जीवन के बारे में निगेटिव रूमर्स जंगल की आग की तरह फैलती हैं।
अर्जुन ने कहा, "निगेटिविटी फैलाना आसान है। मुझे लगता है कि यह लोगों का ध्यान आकर्षित करता है, क्योंकि यह कुछ समय से बन रहा है। सुनो, हम अभिनेता हैं, हमारी निजी जिंदगी हमेशा प्राइवेट नहीं हो सकती है। इस पेशे में शामिल होने के साथ आपको भी सही चीजें देखनी होंगी।''
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि दर्शकों तक पहुंचने के लिए वो चाहे जिस तरह की बातें कर रहे हों, लेकिन एक इंसान होने के नाते आपको इस तरह की चीजें करने से पहले फैक्ट्स को समझना होगा। इसलिए, इस तरह की चीजें लिखने से पहले हमसे संपर्क करना चाहिए, जो बहुत जरूरी है। इस तरह की चीजें किसी की भी लाइफ बदल सकती हैं और इसकी जांच किए बिना ये सब नहीं लिखना चाहिए।"
उसी बातचीत में अर्जुन ने कहा कि उन्हें मीडिया पोर्टल की खिंचाई करनी पड़ी और स्थिति को संभालने के लिए इस तरह के एक आर्टिकल को हटाने के लिए कहना पड़ा। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने मीडिया से अपने जीवन के बारे में कभी कुछ नहीं छुपाया है। इसलिए वह इस तरह की लापरवाही का सपोर्ट नहीं करेंगे। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि वह दूसरों के खर्च पर मजाक न करें या इसे पर्सनल न बनाएं।
जब मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक के लिए हुई थीं ट्रोल, यूजर ने कहा था- 'बोटॉक्स की दुकान' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, मलाइका की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर अर्जुन की राय के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।