Malaika Arora ने वेकेशन से BF अर्जुन संग रोमांटिक फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'रब ने बना दी जोड़ी'

हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने वेकेशन से अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग कुछ प्यार भरी फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Malaika Arora ने वेकेशन से BF अर्जुन संग रोमांटिक फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'रब ने बना दी जोड़ी'

बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर यूरोपियन हॉलिडे एंजॉय कर रहे हैं। जर्मनी में कुछ समय बिताने के बाद कपल ने स्कॉटलैंड का रुख किया, जहां से मलाइका ने अर्जुन संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। 

मलाइका ने BF अर्जुन कपूर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

18 अप्रैल 2023 को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन कपूर संग तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें लवबर्ड्स को सेल्फी के लिए 'कोजी' पोज देते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "गर्मजोशी और सुकून, मैं आपके आसपास ऐसा ही महसूस करती हूं... @अर्जुन कपूर।" इसके साथ उन्होंने एक इविल आई इमोजी के साथ एक हग और स्नोमैन इमोजी भी ड्रॉप किए हैं।

arjun kapoor-malaika arora

मलाइका द्वारा शेयर की गईं तीनों फोटोज में से पहली ब्लैक एंड व्हाइट है, जबकि अन्य दो कलर्ड फोटो हैं, जिसमें कपल बेहद प्यारा लग रहा है। इस दौरान अर्जुन कपूर ग्रे टी-शर्ट के साथ विंटर जैकेट और ब्लैक बीनी कैप पहने नजर आए, वहीं मलाइका ने स्टार्स वाली ब्लू कैप के साथ पफ्ड विंटर जैकेट कैरी की थी।  

अर्जुन और मलाइका की इन तस्वीरों को फैंस से लेकर उनके सेलेब्स फ्रेंड्स तक का खूब प्यार मिल रहा है। इंटीरियर डिजाइनर सुज़ैन खान ने कपल की तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, 'तुम दोनों को ढेर सारा प्यार।' फैंस ने भी कपल को 'अच्छी जोड़ी' बताया। वहीं, एक नेटिजन ने लिखा, 'आप दोनों रब ने बना दी जोड़ी के परफेक्ट उदाहरण हैं'। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। 

malaika arora

malaika arora

बता दें कि अर्जुन और मलाइका कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया था। मलाइका ने पहले अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि, 19 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। एक्स कपल को एक बेटे अरहान खान का आशीर्वाद प्राप्त है, जो फिलहाल यूएस में पढ़ाई कर रहे हैं।

malaika arora

जब मलाइका ने अर्जुन संग शादी पर की थी बात

इससे पहले, 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023' में मलाइका ने अर्जुन कपूर संग अपनी वेडिंग प्लानिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "शादी ही सब कुछ क्यों है और शादी के बाद क्या सब कुछ खत्म हो जाता है? शादी एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में दो लोगों के बीच चर्चा होती है। अगर हमें शादी करनी है, तो हम इसके बारे में सोचेंगे और हम फैसला करेंगे।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल वह अपनी लाइफ जी रहे हैं और प्री-हनीमून फेज को एंजॉय कर रहे हैं। मलाइका ने 12 साल छोटे अर्जुन को डेट करने पर भी बात की थी। पढ़ें पूरी खबर।

फिलहाल, मलाइका और अर्जुन की लेटेस्ट तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.