Arjun Kapoor ने Malaika Arora के 50वें बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर ने एक रोमांटिक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Arjun Kapoor ने Malaika Arora के 50वें बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 23 अक्टूबर 2023 को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक ने उन्हें बर्थडे विश किया है। ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भला कैसे पीछे रह सकते हैं। अपनी लेडी लव के स्पेशल डे पर उन्हें विश करते हुए अर्जुन ने अपने इंस्टा हैंडल से एक लवली फोटो शेयर की है, जो उनकी केमिस्ट्री को बयां करने के लिए काफी है। 

अर्जुन कपूर ने रोमांटिक फोटो शेयर कर मलाइका को विश किया बर्थडे

23 अक्टूबर 2023 को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेडी लव के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा की। फोटो में अर्जुन और मलाइका किसी पार्टी में डांस करते हुए एक-दूजे की बाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। यह कैमरे में कैद किया गया एक खूबसूरत पल था। फोटो के साथ अर्जुन ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी। यह तस्वीर हमारी है। तुम मुस्कुराहट, खुशी, रोशनी लेकर आती हो और मैं अराजकता के बावजूद भी हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा।" अर्जुन की इस पोस्ट पर लवली कमेंट करते हुए मलाइका ने लिखा, 'लव यू'।

malaika arora

malaika arora

मलाइका अरोड़ा ने अपने 48वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कीं शेयर

कुछ देर पहले ही मलाइका ने अपने 48वें जन्मदिन की झलकियां भी शेयर की थीं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री जूस का गिलास लिए हुए और अपने कमरे की खिड़की से समुद्र को देखती हुई नजर आ रही थीं। कमरे को रेड हार्ट वाले गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। बाकी फोटोज में वह लजीज खाने का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा था। 

उनके लंबे नोट का एक अंश इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "जैसे ही सूरज एक और साल में डूबता है और मैं 48 साल की हो जाती हूं। मैं उस शांति, अपने लोगों और अपनी शांति के लिए आभारी हूं, जो इस पूरी यात्रा में मेरा साथी रहा है। यहां बैठकर, हर पल एक हल्की फुसफुसाहट जैसा महसूस होता है, जो मुझे आत्म-खोज और आंतरिक शक्ति की ओर मार्गदर्शन कर रहा है।"

malaika arora

malaika arora

malaika arora

Malaika Arora की नेट वर्थ: आलीशान घर से महंगी कारों व ड्रेसेस तक, क्वीन साइज लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब अर्जुन कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट से उड़ी थी उनके ब्रेकअप की अफवाह

कुछ दिनों पहले, अर्जुन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने सोलो वेकेशन की सुपर हॉट तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, इस दौरान मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं और ना ही उन्होंने अर्जुन की पोस्ट पर कोई कमेंट किया था। अर्जुन ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को लंबा बनाएं..।" इसके बाद उनके और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें फैल गई थीं। हालांकि, बाद में ये खबरें महज अफवाहें साबित होकर खत्म हो गईं। सभी फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

malaika arora

मलाइका के घर की इनसाइड फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम भी मलाइका को बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.