Arjun Kapoor की लेटेस्ट पोस्ट ने Malaika संग अलग होने की अफवाहों को दी हवा, फैन ने कहा- 'बहुत बुरा'

स्टार कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले चार सालों से रिश्ते में हैं। हालांकि, अर्जुन की लेटेस्ट पोस्ट से ऐसा लगता है कि यह जोड़ी परेशानियों का सामना कर रही है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Arjun Kapoor की लेटेस्ट पोस्ट ने Malaika संग अलग होने की अफवाहों को दी हवा, फैन ने कहा- 'बहुत बुरा'

पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है, जिसके कारण वे अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। हालांकि, अर्जुन और मलाइका को इस तरह की निगेटिविटी की परवाह नहीं है और वे चार साल से मजबूत बने हुए हैं। जहां फैंस इस बात से उत्साहित हैं कि दोनों जल्द ही किसी भी समय शादी करके सभी को सरप्राइज कर सकते हैं, वहीं नेटिजंस के एक वर्ग को लगता है कि यह जोड़ी अलग होने की ओर बढ़ रही है।

अर्जुन कपूर अकेले एंजॉय कर रहे वेकेशन, शेयर कीं झलकियां

17 अगस्त 2023 को अर्जुन कपूर ने इंस्टा हैंडल पर अपने सिंगल वेकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट करके हॉटनेस का लेवल बढ़ा दिया। तस्वीरों में अभिनेता बेहद हैंडसम लग रहे थे और उन्होंने अपनी जर्नी का भरपूर आनंद लिया। स्पेगेटी का स्वाद लेने से लेकर स्विमिंग सेशन में जाने तक, अर्जुन ने यह सब किया। एक तस्वीर में उन्हें अपने नाश्ते का आनंद लेते और एक शो को एंजॉय करते हुए भी देखा गया। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को लंबा बनाएं...।"

malaika

arjun

नेटिजंस ने उड़ाई मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के अलग होने की अफवाहें

अर्जुन कपूर, जो अक्सर मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं, उन्होंने सिंगल वेकेशन को एंजॉय करते हुए सभी को हैरान कर दिया। 'Reddit' पर उनकी पोस्ट साझा करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि अभिनेता एक वीकेंड लॉन्ग सिंगल जर्नी के लिए गए थे, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड मुंबई में शूटिंग में व्यस्त थीं और उनके संभावित सेपरेशन का संकेत दिया।

arjun

जल्द ही, कई नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी और उसी के बारे में अपनी राय लिखी। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

arjun

arjun

arjun

arjun

arjun

जब मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर के साथ अपने वेडिंग प्लान पर की थी बात

जब मलाइका अरोड़ा 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023' कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, तो उन्होंने अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में खुलकर बात की थी। अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने आगे बताया था कि वह और अर्जुन अपने प्री-हनीमून फेज में हैं और अगर वे शादी करना चाहते हैं, तो करेंगे, लेकिन शादी हर चीज का अंत नहीं है। 

malaika

मलाइका ने कहा था, "शादी ही हर चीज का अंत क्यों है? शादी एक ऐसी चीज है, जिस पर दो लोगों के बीच चर्चा होती है। अगर हमें यह निर्णय लेना है, तो हम इसके बारे में सोचेंगे, हम निर्णय लेंगे और हम इसके बारे में बात करेंगे। इस क्षण में हम बस अपने जीवन से प्यार कर रहे हैं। हम अपने प्री-हनीमून चरण का आनंद ले रहे हैं।''

जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर की थी बात

अपने रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के पहले एपिसोड में मलाइका अरोड़ा ने अपने पूर्व पति अरबाज खान से तलाक और अपने अभिनेता-बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की थी। जब शो में गेस्ट के रूप में पहुंचीं फराह खान ने मलाइका से पूछा था कि जब लोग उनके रिश्ते के बारे में बात करते हैं, तो वह उस समय कैसे निपटती हैं, तो उन्होंने बताया था कि यह उनके लिए आसान काम नहीं है। दुनिया के झूठ के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि उनके करीबी भी उन पर गंदगी फेंकने का मौका नहीं छोड़ते हैं। 

malaika

उनके शब्दों में, “यह आसान नहीं है और बड़ी उम्र की महिलाओं के बारे में यह पुरानी बात डेली रूटीन पर बहुत झेलनी पड़ती है। दूसरी ओर एक पुरुष 30 साल की महिला के साथ डेटिंग कर रहा है, जिसकी सराहना की जा रही है। उसे यह एहसास कराया जाता है कि वह दुनिया का किंग है...इसमें से बहुत कुछ मुझे अपने प्रियजनों से भी मिला है। बाहरी घेरे को भूल जाइए, क्योंकि दिन के अंत में वे केवल रिंगसाइड सीन के बारे में ही जानते हैं।''

फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.