Arjun Kapoor से ब्रेकअप रूमर्स के बीच Malaika Arora ने की क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'अपना व्यवहार देखो' 

अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप रूमर्स के बीच एक बार फिर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बदले बिहेवियर को लेकर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Arjun Kapoor से ब्रेकअप रूमर्स के बीच Malaika Arora ने की क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'अपना व्यवहार देखो' 

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले काफी समय से अपने ब्रेकअप की अफवाह को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, उन्होंने एक साथ डिनर डेट पर जाकर इन खबरों को बंद कर दिया था। इस बीच, इंस्टाग्राम पर मलाइका की लेटेस्ट क्रिप्टिक पोस्ट ने एक बार फिर उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका ने की क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ''एक महिला इस बात का प्रतिबिंब बन जाती है कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। यदि आपको उसका व्यवहार पसंद नहीं है, जैसा वह कर रही है, तो यह देखें कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं।'' अभिनेत्री ने एक गुड मॉर्निंग पोस्ट भी साझा की, जिसमें लिखा था, ''भविष्य का ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका वर्तमान पल का ख्याल रखना है।''

MALAIKA

MALAIKA

बता दें कि उनके ब्रेकअप की अफवाहें तब उड़ने लगी थीं, जब सोशल मीडिया पर अर्जुन की सोलो ट्रिप की तस्वीरों पर मलाइका ने लाइक या कमेंट नहीं किया था। वहीं अर्जुन, मलाइका की मां के घर उनके ओणम सेलिब्रेशन से भी गायब थे। इन ब्रेकअप की अटकलों की आग में और घी तब डाला गया, जब मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसमें उनके पिता बोनी कपूर, चाचा अनिल कपूर और बहनें अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर व खुशी कपूर शामिल हैं। इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, ब्रेकअप की खबरों के बीच 27 अगस्त 2023 को मलाइका और अर्जुन को लंच डेट पर स्पॉट किया गया था, जहां मलाइका को क्रीम-टोन्ड लेज़र-कट को-ऑर्ड सेट पहने हुए देखा गया था। वहीं, अर्जुन कपूर बैगी पैंट के साथ ब्लैक कलर की टी-शर्ट में दिखाई दिए थे। इस दौरान, कपल बेहद प्यारा और हमेशा की तरह काफी खुश लग रहा था। उनकी इस आउटिंग ने उनके ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया था।

MALAIKA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इसके बाद खबरें आई थीं कि अर्जुन इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। दोनों हाल ही में करण जौहर के घर पर एक पार्टी में शामिल हुए थे, जब उनकी ग्रुप फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। हालांकि, कुशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐसी सभी खबरों को खारिज कर दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि कुशा हाल ही में अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग हो गई हैं।

KUSHA KAPILA

फिलहाल, ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका और अर्जुन में से किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। तो एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.