Malaika ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच Arjun के फैमिली मेंबर्स को किया अनफॉलो, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कथित तौर पर इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला के साथ अर्जुन कपूर के लिंकअप रूमर्स के चलते एक्टर के फैमिली मेंबर्स को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा मिली है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Malaika ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच Arjun के फैमिली मेंबर्स को किया अनफॉलो, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने यूनिक फैशन और शानदार डांस मूव्स से फैंस को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। निजी जिंदगी में मलाइका ने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी। दोनों ने साल 2002 में अपने बेटे अरहान खान का स्वागत किया।

लगभग दो दशक की मैरिड लाइफ के बाद एक्स कपल ने अलग होने की घोषणा की और 2017 में उनका तलाक हो गया। पिछले कई सालों से मलाइका हैंडसम हंक अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि, कुछ समय से उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं, जो दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही हैं।

arjun

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका ने अर्जुन की फैमिली को किया अनफॉलो

पिछले कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा अपनी इंस्टा स्टोरी पर मोटिवेशनल कोट पोस्ट कर रही हैं और इसने नेटिजंस का ध्यान खींचा है, जो अनुमान लगा रहे थे कि उनके और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इन सबके बीच, कथित तौर पर मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। मलाइका की पोस्ट का एक स्क्रीनग्रैब (जिसमें मजबूत होने के बारे में एक कोट शामिल था) 'रेडिट थ्रेड' पर साझा किया गया है। यूजर ने यह भी बताया है कि कैसे मलाइका ने अर्जुन की बहनों जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। 

malaika

'Reddit' यूजर के कैप्शन को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "मलाइका इंस्टा स्टोरी, उन्होंने जान्हवी, ख़ुशी, अंशुला और बोनी को अनफॉलो कर दिया। अभी भी अर्जुन को फॉलो कर रही हैं। कुशा को फॉलो नहीं करतीं। ऐसा लगता है कि यह परिवार का डिसअप्रूवल है।"

malaika

मलाइका द्वारा अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो करने पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही स्क्रीनशॉट को डिस्कशन प्लेटफॉर्म 'रेडिट' पर साझा किया गया, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना शुरू कर दिया। फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ यूजर्स ने साझा किया कि मलाइका कभी भी जान्हवी कपूर को फॉलो नहीं करती थीं, जबकि अन्य ने बताया कि अर्जुन की बहन अंशुला, मलाइका की फॉलोइंग लिस्ट में थीं, जिन्हें उन्होंने हाल ही में अनफॉलो कर दिया है।

malaika

उसी के बारे में एक कमेंट इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "उन्होंने अंशुला को अनफॉलो कर दिया .. तो यह पुष्टि काफी है! अंशुला ने कभी भी मल्ला का सम्मान नहीं किया, उन्होंने अर्जुन को मल्ला की बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट लेने से भी रोक दिया था। मल्ला कभी भी बोनी को फॉलो नहीं कर रही थीं। क्या उन्होंने सोनम को अनफॉलो कर दिया है और रिया?”

malaika

कमेंट के रिप्लाई में एक यूजर ने लिखा, "अंशुला, रिया, सोनम अभी भी मलाइका को फॉलो करती हैं, लेकिन मलाइका सिर्फ सोनम और रिया को ही फॉलो करती हैं। पहले भी सभी एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती थीं। फिर अंशुला और मलाइका के बीच कुछ विवाद हो गया।" मुझे लगता है यही कारण है और यह निश्चित रूप से अर्जुन के लिए काफी बड़ा कारण है।" कुछ नेटिजंस ने यह भी बताया कि मलाइका पहले कुशा कपिला को फॉलो कर रही थीं और उन्हें भी मलाइका ने अनफॉलो कर दिया है। 

malaika

malaika

जब सुर्खियों में आने लगीं अर्जुन और मलाइका के बीच ब्रेकअप की अफवाहें 

17 अगस्त 2023 को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक सीक्रेट पोस्ट शेयर किया था, जिससे मलाइका के साथ उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। पोस्ट में अभिनेता को एक सिंगल वेकेशन का भरपूर आनंद लेते हुए दिखाया गया था। हालांकि, अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ वेकेशन पर जाने वाले अर्जुन कपूर के सिंगल वेकेशन ने नेटिजंस को भ्रमित कर दिया।

arjun kapoor

arjun kapoor

अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहें चल रही थीं, इस बीच नेटिजंस के एक निश्चित वर्ग ने दावा करना शुरू कर दिया कि अभिनेता ने फेमस इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, ऐसी सभी अटकलों को कुशा ने खारिज कर दिया, क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

kusha kapila

मलाइका अरोड़ा के शानदार घर की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका द्वारा अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो करने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.