ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora-Arjun Kapoor लंच डेट पर हुए स्पॉट, साथ में खुश दिखा कपल

ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लंच डेट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora-Arjun Kapoor लंच डेट पर हुए स्पॉट, साथ में खुश दिखा कपल

बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कुछ दिनों से अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह सब तब शुरू हुआ था, जब अर्जुन को एक सोलो ट्रिप पर देखा गया था और मलाइका उनके साथ नहीं थीं, जबकि वे अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते थे। ऐसे में नेटिजंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद मलाइका और अर्जुन के बीच सब ठीक नहीं है। इसके बाद कहा गया कि अर्जुन ने इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट करना शुरू कर दिया है। इस बीच, हाल ही में कपल को लंच डेट पर स्पॉट किया गया।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंच डेट पर हुए स्पॉट

ब्रेकअप की खबरों के बीच 27 अगस्त 2023 को शटरबग्स ने बी-टाउन की सबसे हॉट जोड़ी मलाइका और अर्जुन को एक साथ लंच डेट पर स्पॉट किया। एक पैपराज़ी इंस्टा पेज द्वारा शेयर की गई क्लिप में हम मलाइका को क्रीम-टोन्ड लेज़र-कट को-ऑर्ड सेट पहने हुए देख सकते हैं। उन्होंने अपने बालों का लूज बन बनाकर और चश्मे के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। दूसरी ओर, अर्जुन कपूर बैगी पैंट के साथ ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने हुए नजर आए और इसमें कोई शक नहीं कि कपल हमेशा की तरह एक साथ काफी कूल व खुश दिख रहा था।

malaika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अर्जुन कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट से उड़ी उनके ब्रेकअप की अफवाह

कुछ समय पहले, अर्जुन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने सोलो वेकेशन की सुपर हॉट तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं और ना ही उन्होंने अर्जुन की पोस्ट पर कोई कमेंट किया। अपनी इन फोटोज के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा था, "जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को लॉन्ग बनाएं।"

arjun kapoor

जैसे ही अर्जुन की पोस्ट सामने आई, वैसे ही नेटिजंस ने 'रेडिट' पर पोस्ट साझा की और अनुमान लगाया कि वह मलाइका से अलग हो गए हैं। जबकि कुछ ने इसे पीआर स्टंट बताया, वहीं दूसरों ने दावा किया कि वे कभी भी अलग नहीं हो सकते। कुछ लोगों ने तो यहां तक ​​कहा कि एक नॉर्मल कपल का सोलो ट्रिप पर जाना सामान्य बात है, जब उनका पार्टनर बिजी हो। इसके बाद खबरें आई थीं कि मलाइका ने अर्जुन की फैमिली को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है। नेटिजंस की प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें

arjun kapoor

arjun kapoor

जब कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर पर दी सफाई

वहीं, अर्जुन संग अपना नाम जोड़े जाने पर कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी और एक्टर की डेटिंग रूमर्स पर सफाई दी थी। उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने बारे में इतनी सारी झूठी अफवाहें सुन रही हैं कि इसका असर उनके जीवन और खासकर उनकी मां की सोशल लाइफ पर पड़ा है। 

उसी का एक स्क्रीनशॉट 'द फ्री प्रेस जर्नल' द्वारा साझा किया गया था, जिसमें कुशा ने लिखा था, "रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़ कर मुझे अपना खुद से एक फॉर्मल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर बार जब मैं अपने बारे में बकवास पढ़ती हूं, तो मैं बस आशा और प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये अब। उनकी सोशल लाइफ को बड़ा झटका लगा है।"

malaika

खैर, मलाइका और अर्जुन की लेटेस्ट आउटिंग से ये तो साफ हो गया है उनके बीच सब ठीक है। तो आपको उनकी ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.