Malaika Arora ब्रेकअप रूमर्स के बीच BF Arjun के घर के बाहर हुईं स्पॉट, उनके साथ एक फोटो भी की शेयर

अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप रूमर्स के बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को एक्टर के घर के बाहर देखा गया। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Malaika Arora ब्रेकअप रूमर्स के बीच BF Arjun के घर के बाहर हुईं स्पॉट, उनके साथ एक फोटो भी की शेयर

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी अद्भुत सुंदरता, शानदार एक्टिंग और डांस स्किल व जबरदस्त फिटनेस से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। पिछले कुछ दिनों से मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि वह काफी समय अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन उनके ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं। हालांकि, इस जोड़ी ने इन रूमर्स पर विराम लगाया है। अब, उनके ब्रेकअप की सुगबुगाहट मीडिया में फिर से उभर आई है, लेकिन ताजा घटनाक्रम के मुताबिक कथित तौर पर मलाइका को अर्जुन के घर पर देखा गया।

ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा अपने BF अर्जुन कपूर के घर के बाहर हुईं स्पॉट 

5 जनवरी 2023 को कथित तौर पर मलाइका अरोड़ा को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के घर के बाहर देखा गया। एक पैपराजी हैंडल ने उनका वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ग्रे कलर के को-ऑर्ड सेट में सुंदर दिख रही हैं, जिसमें एक ढीला-ढाला लंबा टॉप और फ्लेयर्ड पैंट शामिल था। बिना मेकअप और खुले शाइनी बालों के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया था।

malaika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मलाइका अरोड़ा BF अर्जुन के घर के बाहर हुईं स्पॉट, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिजंस अपनी राय देने के लिए कमेंट बॉक्स में पहुंच गए। जहां कुछ यूजर्स को हैरानी हुई कि क्या अर्जुन और मलाइका सच में अलग हो गए हैं, वहीं अन्य ने कहा कि उनके ब्रेकअप की खबरें झूठी हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक बताया कि कैसे मलाइका थोड़ी उदास दिख रही थीं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "और आप लोग कह रहे हैं कि वे अलग हो गए हैं? सच में?"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह उदास दिख रही हैं। बस उन्हें कुछ स्पेस दीजिए।" तीसरे यूजर ने लिखा, "वास्तव में अजीब लग रहा है।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

malaika

malaika

जब Malaika Arora ने Arjun संग ब्रेकअप रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कुछ बोलने की जरूरत नहीं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग एक फोटो की शेयर

कुछ समय पहले, मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। ऐसा लगता है कि यह तस्वीर किसी इवेंट की थी, जिसमें वह और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन मौजूद थे। फोटो में अभिनेत्री नीयान-ग्रीन कलर के लहंगे में सुंदर दिख रही हैं, जबकि अर्जुन बेज कलर के कुर्ता और सफेद पायजामा में बहुत अच्छे लग रहे थे।

malaika

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ महीने पहले अपने ब्रेकअप की अफवाहें उड़ाई थीं, क्योंकि वे लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ नहीं देखे गए थे। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्होंने कई पब्लिक अपीयरेंस से इनडायरेक्टली इन अफवाहों को बंद कर दिया था।

malaika

वहीं, पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें फिर से सुर्खियों में आने लगी हैं। इसके पीछे कारण यह था कि अर्जुन ने अपनी नए साल की छुट्टियां अपनी बहन अंशुला के साथ बिताईं, जबकि मलाइका मुबई में थीं और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया था। इसके अलावा, मलाइका ने अपने एक वीडियो के वायरल होने के बाद अफवाहों को और हवा दे दी थी। 'झलक दिखला जा 13' के सेट से सामने आए एक वीडियो में फराह खान ने मलाइका से 2024 में शादी करने की संभावना के बारे में पूछा था। तो इस पर अभिनेत्री ने कहा था, "अगर कोई है तो उससे मैं शादी करूंगी। कोई भी पूछेगा तो मैं शादी करूंगी।"

malaika

इन सब बातों के बीच 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट में मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बारे में एक अनसुना किस्सा बताया गया है। एक सूत्र के मुताबिक, कुछ महीने पहले दोनों अलग हो गए थे, लेकिन जल्द ही उनमें सुलह हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो मलाइका और अर्जुन के अलग होने की वजह लवबर्ड्स के बीच का झगड़ा था। सूत्र ने दावा किया कि उनमें से एक शादी करके अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को तैयार था, जबकि दूसरा तैयार नहीं था, जिससे उनके बीच दरार पैदा हो गई थी। हालांकि, बाद में चीजें ठीक हो गई थीं।

malaika

मलाइका के घर की इनसाइड फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, उनकी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चल रही गॉसिप के बीच मलाइका का अर्जुन के घर जाने के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.