Arjun Kapoor-Malaika Arora ने कुछ महीने पहले कमिटमेंट इश्यूज के चलते कर लिया था ब्रेकअप?

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बी-टाउन के लवबर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ महीने पहले कमिटमेंट इश्यूज के चलते ब्रेकअप कर लिया था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Arjun Kapoor-Malaika Arora ने कुछ महीने पहले कमिटमेंट इश्यूज के चलते कर लिया था ब्रेकअप?

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के सबसे चर्चित लवबर्ड्स में से एक हैं। समय-समय पर ट्रोलिंग और नफरत का सामना करने के बावजूद, उन्होंने हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और समर्पण को साबित किया है। मलाइका और अर्जुन की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। अरबाज से तलाक लेने के करीब दो साल बाद मलाइका ने 2019 में अर्जुन संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता

अर्जुन कपूर ने पूरे दिल से मलाइका के पास्ट को स्वीकार किया है और यहां तक ​​कि उनके बेटे अरहान खान के साथ भी उनका अच्छा रिश्ता है। उनके रिश्ते के लगभग पांच वर्षों में उनका प्यार और आपसी सम्मान बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, कुछ महीने पहले इंटरनेट पर मलाइका और अर्जुन के अलग होने की अटकलें सामने आईं और जंगल की आग की तरह फैल गईं, लेकिन इस कपल ने कभी भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और शांति से अपना जीवन व्यतीत करते रहे।

arjun-malaika

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की वजह

'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बताया गया है कि मलाइका और अर्जुन थोड़े समय के ब्रेक पर थे, लेकिन जल्द ही उनके बीच सुलह हो गई। इस जोड़े ने कुछ महीने पहले इसे खत्म करने का फैसला किया, क्योंकि वे अपने रिश्ते में कुछ गंभीर संघर्षों का सामना कर रहे थे। हालांकि, जल्द ही एक-दूसरे के लिए उनका प्यार प्रबल हो गया, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वे लंबे समय तक अलग नहीं रह सकते। इसके अलावा, उनके ब्रेकअप के पीछे का कारण यह था कि जहां उनमें से एक शादी करके अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहता था, वहीं दूसरा इस बारे में निश्चित नहीं था।

मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहों को दी हवा

मशहूर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 13' में जब मलाइका अरोड़ा पहुंचीं, तो वह फराह खान के साथ बातचीत करने बैठीं। जब निर्माता ने मलाइका से 2024 में उन्हें शादी के बंधन में बंधते देखने की संभावना के बारे में पूछा, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा था, "अगर कोई है तो उससे मैं शादी करूंगी। कोई भी पूछेगा तो मैं शादी करूंगी।"

arjun-malaika

जब Malaika Arora ने Arjun संग ब्रेकअप रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कुछ बोलने की जरूरत नहीं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मलाइका अरोड़ा के जवाब ने कई लोगों का ध्यान खींचा था और नेटिजंस ने उनके और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दिया। जबकि कुछ नेटिजंस ने सवाल किया कि क्या वह अभी भी अर्जुन को डेट कर रही हैं, जबकि दूसरे यजूर्स ने उनके कथित टूटे हुए रिश्ते के बारे में अटकलें लगाईं। इस बीच, नेटिजंस के एक वर्ग ने यह भी दावा किया था कि चूंकि कपल लिव-इन रिलेशनशिप में है, इसलिए उन्हें अब शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए।

arjun-malaika

arjun-malaika

arjun-malaika

क्या Malaika Arora ने छिपाई अपनी असली उम्र? खुद को 48 साल का बताया तो नेटिजंस बोले- '50 की हो गईं', नेटिजंस की प्रतिक्रिया जानने और एक्ट्रेस की पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग वेडिंग प्लानिंग का खुलासा करने से किया इनकार

'कॉफ़ी विद करण 8' के एक एपिसोड में अर्जुन कपूर ने शो के होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत में अपनी शादी की योजना के बारे में बात की थी। अभिनेता ने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस समय वह ऐसे सवालों पर अकेले कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं। अर्जुन कपूर ने स्वीकार किया था कि वह अपने विचार तभी प्रकट करना चाहते हैं, जब उनकी पार्टनर मलाइका अरोड़ा सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात करें। अभिनेता ने कहा था कि यह अनुचित होगा यदि वह अपने रिश्ते की वर्तमान स्थिति और इसके भविष्य के बारे में अकेले ही पब्लिकली बात करेंगे।

arjun-malaika

मलाइका के घर की इनसाइड फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.