'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आयुष विज ने GF साक्षी से रचाई शादी, अरिया अग्रवाल ने शेयर कीं फोटोज

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आयुष विज उर्फ मोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी कोहली से करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी कर ली है। आइए आपको दिखाते हैं वेडिंग की झलकियां।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आयुष विज ने GF साक्षी से रचाई शादी, अरिया अग्रवाल ने शेयर कीं फोटोज

जहां इन दिनों बॉलीवुड के कुछ बड़े लोगों की शादी की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं, वहीं अब टीवी सेलेब्स भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। कुछ दिन पहले, सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने अपनी मंगेतर सुहानी चौधरी से शादी की थी। उनके बाद अभिनेत्री शिरीन मिर्जा, बिजनेसमैन हसन सरताज संग शादी के बंधन में बंधी थीं। इन दोनों की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी।

Celeb Wedding

अब, एक और स्टार जो 2021 में शादी करने वाली मशहूर हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह हैं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर आयुष विज़। अभिनेता शो में 'मोहित' की भूमिका निभाते थे और अपनी भूमिका के लिए उन्हें काफी पहचान मिली थी। एक आदर्श पति और देवर के उनके कैरेक्टर ने हमारा दिल जीत लिया था। और अब, वह अपने वास्तविक जीवन में पति की भूमिका निभाने जा रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी कोहली से शादी कर ली है।

Ayush and Sakshi

(ये भी पढ़ें: सुहाना खान ने पिता शाहरुख के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, बेटी को किस करते दिखे किंग खान)

2 नवंबर 2021 को आयुष विज़ की बहन और 'कसौटी ज़िंदगी की 2' फेम अरिया अग्रवाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने भाई की शादी की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीरों में दूल्हे आयुष विज़ को गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ सफेद शेरवानी पहने देखा जा सकता है। वहीं, गोल्डन कलर के लहंगे में उनकी लेडीलव कमाल की लग रही थीं। तस्वीरों के साथ अरिया ने लिखा था, ''#आयशी की शादी।''

दूल्हे की बहन अरिया अग्रवाल ने सफेद लहंगे में शो की लाइमलाइट को चुरा लिया। शादी में आयुष विज के करीबी दोस्त और 'जोधा अकबर' फेम शाइनी दीक्षित जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। इतना ही नहीं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नक्ष' की भूमिका निभाने वाले रोहन मेहरा भी शादी में मौजूद थे और उनके सभी दोस्तों ने शादी के उत्सव का पूरा आनंद लिया।

Rohan and Ariah

(ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा को चिढ़ाते हुए एक बार फिर शेयर की तस्वीर, स्टार वाइफ ने दी वार्निंग)

इससे पहले, 1 नवंबर 2021 को आयुष विज़ ने अपनी पत्नी साक्षी कोहली की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी, फोटो में वह शादी के लिए तैयार दिख रही हैं। उनके चूड़े और कलीरे ने सभी नई दुल्हनों को खुश कर दिया और तस्वीर के साथ उनके पति ने उनकी प्रशंसा में एक प्यारा सा नोट लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''उनके चेहरे पर एक बगीचा है, जहां गुलाब और सफेद गेंदे उगते हैं श्रीमती विज़।''

Ayush pictures

31 जनवरी 2021 को आयुष ने अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड साक्षी कोहली के साथ सगाई की घोषणा करने के लिए अपने इंस्टा हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो में उनकी गर्लफ्रेंड ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई थी। दोनों कस्टमाइज्ड टी-शर्ट का एक सेट पहने दिख रहे थे। आयुष की टी-शर्ट पर 'अंडर न्यू मैनेजमेंट' लिखा हुआ था। जबकि, साक्षी की टी-शर्ट पर, ''मैं नई मैनेजमेंट हूं'' लिखा था। 

Ayush and Sakshi

Ayush and Sakshi

(ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के घर में शुरू हुआ दिवाली का जश्न, कॉमेडियन ने दिखाई अपनी सुंदर बालकनी की झलक)

फिलहाल, हम भी आयुष विज़ और साक्षी कोहली को उनकी जिंदगी की नई पारी को शुरू करने के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको कपल की शादी की तस्वीरें व वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.