'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा एक्ट्रेस अरिया को कर रहे हैं डेट! दोनों ने बताई सच्चाई

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर रोहन मेहरा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस अरिया अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप की सच्चाई बताई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा एक्ट्रेस अरिया को कर रहे हैं डेट! दोनों ने बताई सच्चाई

फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले ‘नक्श’ यानी रोहन मेहरा (Rohan Mehra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। दावा किया जाता है कि, इन दिनों रोहन एक्ट्रेस अरिया अग्रवाल (Ariah Agarwal) को डेट कर रहे थे। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसको लेकर हाल ही में, रोहन मेहरा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अरिया ने एक इंटरव्यू में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Rohan Mehra And Ariah Agarwal

पहले रोहन और अरिया के वर्कफ्रंट पर एक नजर डाल लेते हैं। 31 साल के रोहन मेहरा ने बहुत कम समय में ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। रोहन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में क्राइम ड्रामा ‘गुमराह’ से की थी। उनकी एक्टिंग स्किल्स को देखते हुए रोहन को साल 2013 में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल में कास्ट किया गया। एक्टर फिल्म ‘सिक्सटीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुके हैं। हालांकि, रोहन की किस्मत चमकाने के काम सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने किया है। इसके अलावा वो कई वेब सीरीज में भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।

(ये भी पढ़ें- धोनी ने 11वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी साक्षी को गिफ्ट की विंटेज कार, जानें कीमत और देखें फोटो)

Rohan Mehra

बात करें अरिया के वर्कफ्रंट की तो, वो एक्ट्रेस के अलावा मॉडल और फैशन डिजाइनर भी हैं। अरिया कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में शो ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल?’ से की थी। इसके अलावा वो ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी काम कर चुकी हैं। अरिया आखिरी बार सीरियल ‘प्रेम बंधन’ में नजर आई थीं।

Ariah Agarwal

‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने दोनों के रिश्ते के बारे में कहा है, ‘रोहन और अरिया ने कुछ महीने पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अरिया को ‘प्रेम बंधन’ की शूटिंग के लिए सिलवासा जाना पड़ा था, क्योंकि कोरोना महामारी के कारण मुंबई में लॉकडाउन लगा हुआ था। इस दौरान रोहन को वहां पर नियमित रूप से देखा जाता था। सिलवासा में ‘प्रेम बंधन’ के सेट पर दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया था। हालांकि, दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और मदभेदों के कारण दोनों अलग हो गए।’

(ये भी पढ़ें- मनीष रायसिंघन ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर वाइफ संगीता संग तस्वीरें शेयर कर लिखा स्पेशल नोट)

Rohan Mehra And Ariah Agarwal

अब रोहन और अरिया ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की है। रोहन ने अरिया संग अपने रिश्ते को खारिज करते हुए एक-दूसरे को महज दोस्त बताया है। एक्टर ने कहा है, ‘इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं। अरिया मेरी फैमिली फ्रेंड हैं और मैं उनके साथ अपने इक्वेशन को खराब नहीं करना चाहता।’

Rohan Mehra

वहीं, अरिया ने इन अफवाहों पर अपना पॉइंट रखते हुए कहा, ‘रोहन मेरे फैमिली फ्रेंड हैं और वो मेरे भाई को अच्छी तरह से जानते हैं, क्योंकि उन्होंने साथ काम किया है। हमने एक साथ समय बिताया था, लेकिन एक दोस्त के रूप में। मेरे कई दोस्त भी मुझसे मिलने सिलवासा आते थे। वास्तव में रोहन और मैं भविष्य में एक साथ काम करना पसंद करेंगे। लेकिन मैं उन्हें डेट नहीं कर रही हूं। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। रोहन एक अच्छे लड़के हैं और हमेशा एक अच्छे दोस्त बने रहेंगे।’ आपको बता दें कि, अरिया के भाई आयुष अग्रवाल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया के बेस्ट फ्रेंड के रूप में नजर आए थे और को-स्टार होने के नाते वो रोहन से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

(ये भी पढ़ें- टूटेगी अमिताभ बच्चन के घर 'प्रतीक्षा' की दीवार, एक्टर को मिल चुका है कानूनी नोटिस)

Ariah Agarwal

फिलहाल, रोहन और अरिया ने एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में होने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रोहन, अरिया)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.