धोनी ने 11वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी साक्षी को गिफ्ट की विंटेज कार, जानें कीमत और देखें फोटो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर वाइफ साक्षी सिंह धोनी को एक शानदार तोहफा दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

धोनी ने 11वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी साक्षी को गिफ्ट की विंटेज कार, जानें कीमत और देखें फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। फैंस इस कपल से जुड़ी हर एक चीज को जानना चाहते हैं और मौका जब दोनों से जुड़े किसी खास मौके का हो, तो बधाई देने वालों की लंबी लाइन लग जाती है। 4 जुलाई 2021 को इस फेवरेट कपल ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर सोशल मीडिया पर तमाम सितारों से लेकर फैंस तक हर किसी ने माही और साक्षी को शुभकामनाएं दीं। इस खास दिन पर धोनी ने अपनी लविंग वाइफ को एक शानदार तोहफा दिया, जिसकी झलक साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिखाई है। आइए देखते हैं।

Mahendra Singh Dhoni And Sakshi Dhoni

(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में बना रहे आलीशान बंगला, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें)

पहले महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। साक्षी की शिक्षा देहरादून के वेलहेम में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज होटल में पूरी की। यहीं पर साल 2008 में साक्षी और धोनी की पहली बार मुलाकात हुई, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ ईडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। साक्षी और धोनी के दोस्त युद्धजीत दत्ता ने दोनों की मुलाकात करवाई थी।

Mahendra Singh Dhoni And Sakshi Dhoni

(ये भी पढ़ें: MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि, उन्हें धोनी ने मैसेज किया है और इस तरह साक्षी और धोनी के प्रेम की शुरुआत हुई, प्यार होने के महज कुछ ही दिनों बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। 3 जुलाई 2010 को देहरादून में इनकी सगाई हुई और सगाई के एक ही दिन बाद 4 जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के पांच साल बाद 06 फरवरी 2015 को दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Dhoni) का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई। जीवा उन पॉपुलर स्टारकिड में शुमार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

Mahendra Singh Dhoni And Sakshi Dhoni

अब आइए आपको दिखाते हैं साक्षी धोनी को 11वीं एनिवर्सरी पर पति एमएस धोनी द्वारा मिले गिफ्ट की झलक। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी तो नहीं, लेकिन साक्षी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने पति से जुड़ी तस्वीरें अक्सर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। ऐसे ही उन्होंने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर 4 जुलाई 2021 को एक तस्वीर शेयर करके धोनी द्वारा दिए गए गिफ्ट की झलक दिखाई। उन्होंने एक विंटेज कार की तस्वीर पोस्ट की और बताया कि, धोनी ने शादी की सालगिरह पर उन्हें ये तोहफा दिया है। इस तोहफे के लिए साक्षी ने अपने पति को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'सालगिरह पर इस गिफ्ट के लिए धन्यवाद।' 'इंडिया डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने साक्षी को 1951 मॉडल वोक्सवैगन बीटल विंटेज कार तोहफे में दी है, जिसकी मार्केट में कीमत करीबन 14,200 डॉलर यानी लगभग 10 लाख 60 हजार रूपए है।

Mahendra Singh Dhoni And Sakshi Dhoni Gift

(ये भी पढ़ें: किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी की प​त्नी साक्षी ने किया धोनी के नए नाम का खुलासा, यहां जा​निए क्या है)

कुछ दिन पहले धोनी अपनी फैमिली के साथ हिल स्टेशन पर वेकेशन के लिए गए थे, जहां से साक्षी ने खूब सारी मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की थीं। यहां देखें वो फोटोज।

MS Dhoni Family Vacation Photos

MS Dhoni Family Vacation Photos

MS Dhoni Family Vacation Photos

MS Dhoni Family Vacation Photos

MS Dhoni Family Vacation Photos

MS Dhoni With His Daughter Ziva

फिलहाल, ये तो साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धानी की शादी को भले ही 11 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच आज भी उतना ही प्यार देखने को मिलता है। तो आपको धोनी द्वारा अपनी वाइफ को दिया गया ये तोहफा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ​ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- साक्षी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.