Bhumi Pednekar को बर्थडे पर गुलाब से भरा मिला कमरा, पर्पल ड्रेस में दिया क्यूट पोज

हाल ही में, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने 34वें बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ इनसाइड झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bhumi Pednekar को बर्थडे पर गुलाब से भरा मिला कमरा, पर्पल ड्रेस में दिया क्यूट पोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने 18 जुलाई 2023 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके को उन्होंने अपनी गोवा जर्नी के दौरान अपने करीबी लोगों के साथ मनाया, जिसकी इनसाइड फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं, जो वाकई बेहद दिल जीत लेनी वाली हैं। 

भूमि पेडनेकर की जन्मदिन पोस्ट

भूमि पेडनेकर ने अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो में भूमि लाल गुलाब के गुलदस्ते और सफेद मोमबत्तियों से ढकी एक मेज के सामने अकेले पोज़ देती हुई नजर आईं। लाइट पर्पल कलर की ड्रेस में बर्थडे गर्ल काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके पूरे कमरे को लाल गुलाबों से भी सजाया गया था। इसके अलावा, उन्होंने बर्थडे केक काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह डांस करती हुई दिखाई दीं।

bhumi pednekar

भूमि पेडनेकर ने अपनी बर्थडे पोस्ट में लिखा, "मैं खुद को बहुत धन्य और ग्रेटफुल महसूस करती हूं। आपके सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इससे बेहतर दिन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।" 

bhumi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

भूमि पेडनेकर को सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

भूमि को उनके बॉलीवुड दोस्तों से लेकर सेलेब्स तक ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भूमि को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भूमि! तू तो जानती है तुझे अपने जन्मदिन का आनंद लेना है, और कुछ नहीं!!!”

arjun wish bhumi

भूमि के बर्थडे पर उनकी पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' के को-एक्टर रहे आयुष्मान खुराना ने भी बर्थडे विश करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो भूमि!" अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भूमि को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भूमि! मैं कामना करती हूं कि आपका प्यार और प्रकाश हमेशा बना रहे!”

bhumi pednekar

भूमि पेडनेकर की पर्सनल लाइफ

बी-टाउन में ऐसी खबरें हैं कि भूमि पेडनेकर बिजनेसमैन यश कटारिया को डेट कर रही हैं, जो बॉलीवुड से तो नहीं हैं, लेकिन उनके इंडस्ट्री में कुछ दोस्त जरूर हैं, जिनमें से भूमि भी एक हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। उदाहरण के लिए 6 जुलाई 2023 को भूमि को यश के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जहां उनके साथ उनके कुछ दोस्त और एक्ट्रेस की बहन समीक्षा भी थीं। इस दौरान, जहां भूमि और समीक्षा ने पैपराजी के लिए पोज दिए, वहीं यश मीडिया की नजरों से बचते हुए नजर आए थे। खबर पढ़ने व वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

भूमि पेडनेकर के प्रोजेक्ट्स

'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' (2017), 'शुभ मंगल सावधान' (2017) और 'बधाई दो' (2022) जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हाल ही में सुधीर मिश्रा की फिल्म 'अफवाह' में नजर आई थीं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शारिब हाशमी और सुमीत व्यास भी थे। अगली बार वह 'द लेडी किलर' और 'भक्त' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

bhumi

खैर, आपको भूमि के जन्मदिन के जश्न की ये इनसाइड झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.