Bipasha Basu-Karan Singh Grover ने मनाया बेटी Devi का 8 मंथ बर्थडे, कट किया यूनिक केक

एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी 8 महीने की हो गईं। इस मौके पर प्यारे माता-पिता ने लाडली को व्हाइट कलर की फेयरी ड्रेस पहनाई। साथ ही यूनिक केक भी कट किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu-Karan Singh Grover ने मनाया बेटी Devi का 8 मंथ बर्थडे, कट किया यूनिक केक

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपने प्यारे पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी (जो नवंबर 2023 में एक साल की हो जाएगी) के साथ अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय रही हैं। लविंग पैरेंट्स अपनी एंजल के साथ हर दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उसे रिकॉर्ड करना सुनिश्चित कर रहे हैं। उसके साथ फोटोशूट से लेकर उसका हर महीने ब​र्थडे मनाने तक, बिपाशा और करण अपनी परी के साथ हर पल का आनंद ले रहे हैं।

बिपाशा बसु ने मनाया अपनी बेटी का 8 मंथ बर्थडे

12 जुलाई 2023 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी देवी के आठवें महीने के जन्मदिन के जश्न की एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की। इसमें बिपाशा ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और उसे हैरानी से देख रही थीं। दूसरी ओर, करण भी अपनी बच्ची को देख रहे थे, क्योंकि वह व्हाइट फेयरी ड्रेस में सजी हुई थी। इसके साथ बिपाशा ने लिखा, "हमारी बच्ची का 8 मंथ बर्थडे मना रही हूं।"

bipasha

बिपाशा ने कट किया इंद्रधनुष थीम वाला बर्थडे केक

बिपाशा और करण गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपनी बेटी के जन्मदिन के केक की एक प्यारी झलक साझा की है, जिसे होटल के कर्मचारियों द्वारा अरेंज किया गया था। केक में इंद्रधनुष, तितलियां और जेली बीन्स थे। एक अन्य तस्वीर में हम बिपाशा और करण को अपनी बेटी के साथ पोज़ देते हुए देख सकते हैं, जो व्हाइट टोपी में बहुत प्यारी लग रही थी।

bipasha

जब बिपाशा बसु ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा

बिपाशा ने अपने फैंस को तब खुश कर दिया था, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली बार अपनी बेटी का चेहरा दिखाते हुए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया था। तस्वीर में देवी अपने बिस्तर पर लेटी हुई बेहद खुश नजर आ रही थीं। उसने मैचिंग पिंक बो हेडबैंड के साथ पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। वह बिपाशा और करण की ​कॉपी लग रही थीं। देवी कैमरे के सामने बेहद खूबसूरत पोज दे रही थीं। इसके साथ बिपाशा ने लिखा था, "हैलो वर्ल्ड... मैं देवी हूं।"

bipasha daughter

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बिपाशा बसु की फैशनिस्टा बेटी देवी

बिपाशा बसु, जो अपने जीवन की झलकियां साझा करना पसंद करती हैं, उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों के साथ अपने फैंस को एंटरटेन करना सुनिश्चित किया था। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी देवी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। बिपाशा ने अपनी बच्ची को व्हाइट ड्रेस पहनाई थी, जिस पर लिखा था, 'आई लव मॉमी।' देवी का लुक बो-स्टाइल हेडबैंड से पूरा हुआ था।

bipasha

बिपाशा बसु ने एक फैमिली फोटो भी साझा की थी, जिसमें देवी अपने पिता करण सिंह ग्रोवर को हैरानी से देख रही थीं। वहीं, न्यू डैडी देवी की सुंदरता से मंत्रमुग्ध दिखे थे। इसके साथ ही, बिपाशा ने एक मां के रूप में अपने पहले जन्मदिन पर अपने दिल की बात खुलकर कही थी। उन्होंने लिखा था, "हम तीनों के लिए यह जन्मदिन बहुत अलग था, लेकिन बहुत खास था। आपकी अद्भुत शुभकामनाओं और प्यार के लिए आप सभी को धन्यवाद। वास्तव में आभारी हूं।"

जब Bipasha Basu की बेटी ने पकड़ी अपनी पहली फ्लाइट, एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर छिपाया Devi का चेहरा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, बिपाशा और करण की बेटी के 8 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.