बिपाशा बसु ने पति करण सिंह संग मनाया अपना 43वां बर्थडे, लिप-किस करता दिखा कपल

7 जनवरी 2022 को बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

बिपाशा बसु ने पति करण सिंह संग मनाया अपना 43वां बर्थडे, लिप-किस करता दिखा कपल

बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने सांवले रंग से अपने लाखों फैंस को दीवाना बनाया है। एक्ट्रेस ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ भी मिला था। आज यानी 7 जनवरी 2022 को अभिनेत्री अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Bipasha Basu

7 जनवरी 1979 को एक बंगाली परिवार में जन्मी बिपाशा बसु अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए हमेशा बेहद एक्साइटेड रहती हैं। हाल ही में, एक पोर्टल संग बातचीत में उन्होंने बताया था कि, वह इस साल अपना जन्मदिन शानदार तरीके से मनाने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह अपना बर्थडे पति करण संग मालदीव में मनाना चाहती थीं। बहरहाल, भले ही वह मालदीव नहीं जा पाईं, लेकिन वह अपने पति व परिवार के साथ घर पर जन्मदिन मनाती नजर आईं।

(ये भी पढ़ें- करोड़ों की कार में घूमते हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, कपल की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

Bipasha Basu with hubby Karan Singh Grover

बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज भी शेयर किए हैं। इनमें से एक वीडियो में बिपाशा बसु अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं। इसमें वह बर्थडे केक काटने से पहले अपने पति करण को लिप किस करती हैं। बिपाशा ग्रीन कलर की ड्रेस में काफी प्यारी लग रही हैं, जबकि ब्लैक चेक शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में करण हैंडसम लग रहे हैं।

वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लेडीलव बिपाशा को बर्थडे विश करने के लिए अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो के ऊपर लिखा है, “हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी मंकी पाई।” इसके अलावा उन्होंने अपनी लेडीलव के लिए एक नोट भी लिखा है।

अभिनेता ने अपने कैप्शन में बिपाशा के लिए लिखा है, “मेरी प्यारी प्यारी मंकी बेबी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके जीवन का हर पल खुशी और प्यार और हंसी से भरा हो! आप सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं, जिन्हें मैंने कभी जाना है! जन्म लेने और हम सभी पर अपना प्रकाश डालने के लिए धन्यवाद! मैं आपसे प्यार करता हूं बेबी। हैप्पी बर्थडे।” इस पर बिपाशा ने कमेंट करते हुए लिखा है, “आई लव यू मेरे स्वीट बेबी।”

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय से करीना कपूर तक, इन 9 एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहने थे इतने महंगे वेडिंग आउटफिट्स)

करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिपाशा के साथ एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “सबसे अच्छी, सबसे क्यूट, सबसे फनी, सबसे ज्यादा पागल, सबसे ज्यादा सुंदर और मेरी पूरी दुनिया की सबसे ज्यादा पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

Bipasha Basu with hubby Karan Singh Grover

(ये भी पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड की वो 10 अभिनेत्रियां, जिन्होंने सिंदूर को बनाया अपने ग्लैमर का हिस्सा)

फिलहाल, हम भी बिपाशा बसु को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.