बिपाशा बसु ने मैटरनिटी शूट से नई फोटो की शेयर, गोल्डन शिमरी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हाल ही में, अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिपाशा बसु ने मैटरनिटी शूट से नई फोटो की शेयर, गोल्डन शिमरी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basuइन दिनों अपने मदरहुड फेज के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। वह हर दिन अपनी इस जर्नी से एक नई तस्वीर से फैंस को हैरान कर रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट वाली फोटोज से लेकर बेबी शॉवर तक की झलकियों ने हमें सरप्राइज दिया है। अब एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर साझा करके फैंस को खुश कर दिया है। 

Bipasha Basu

पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं अभिनेत्री बिपाशा बसु ने आज यानी 4 नवंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से मैटरनिटी शूट की एक आश्वर्यजनक फोटो शेयर की है। इस सेक्सी फोटो में एक्ट्रेस गर्व के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। गोल्डन शिमरी ड्रेस में कैमरे के लिए पोज़ देते हुए बिपाशा को बैठे हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हर समय खुद से प्यार करो। उस शरीर से प्यार करो, जिसमें तुम रहती हो। #mamatobe, #mypregnancyjourney #loveyourself, #staybodypositive, #healthiswealth  #embraceyourself।"

bipasha basu

इसके पहले, 29 अक्टूबर 2022 को भी बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं। यहां क्लिक करके देखें वो फोटोज।

बिपाशा बसु ने इसी साल अगस्त महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस इसी महीने अपने बेबी को जन्म दे सकती हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' से एक बातचीत में बिपाशा बसु ने अपने आने वाले बेबी को दुर्गा मां ​का आशीर्वाद कहा था। उन्होंने कहा था, "इस साल मां दुर्गा का आशीर्वाद है, हमारा बच्चा जल्द ही आने वाला है और मां का आशीर्वाद लेने वाला है। एक छोटी सी कहानी है, जिसे मैंने किसी के साथ शेयर नहीं किया था, लेकिन आज कर रही हूं। हमने पिछले साल 23 नवंबर 2021 को मां वैष्णो देवी के सुंदर दर्शन किए थे, मैं और करण इससे पहले वहां कभी नहीं गए थे। हम एक बच्चा चाहते थे और हमने मां से यह आशीर्वाद मांगा। जब मैं गर्भवती हुई, तो हमारी पहली अल्ट्रासाउंड उस तारीख से मेल खाई, जब हम मां वैष्णो देवी के यहां गए थे। मां दुर्गा हमारे जीवन का हिस्सा हैं।" 

Bipasha Basu

कुछ दिनों पहले, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने बच्चे के स्वागत से पहले गोद भराई का जश्न मनाया था। इसकी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

बिपाशा बसु की उनके पति करण सिंह ग्रोवर से मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। कपल ने अप्रैल 2016 को बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी की थी। इसके बाद उन्होंने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन की मेजबानी की थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने भाग लिया था। इस जोड़ी ने वेब-सीरीज़ 'डेंजरस' में साथ काम किया है।

Bipasha Basu

बिपाशा बसु 'धूम 2', 'जिस्म', 'फिर हेरा फेरी', 'दम मारो दम', 'रेस', 'ओमकारा', 'बचना ऐ हसीनों' और 'राज' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस एक सुपरमॉडल थीं। वह टीवी शो 'डर सबको लगता है' की प्रजेंटर भी थीं। उन्होंने 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Bipasha Basu

फिलहाल, आपको बिपाशा बसु के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.