बिपाशा बसु सैलून के बाहर हुईं स्पॉट, स्ट्रैपी ड्रेस में दिखीं सुंदर, प्रेग्नेंसी ग्लो भी आया नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान उनके मैटरनिटी लुक ने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिपाशा बसु सैलून के बाहर हुईं स्पॉट, स्ट्रैपी ड्रेस में दिखीं सुंदर, प्रेग्नेंसी ग्लो भी आया नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपने पैरेंटहुड जर्नी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ये इंतजार जल्द ही खत्म भी होने वाला है। इस जोड़े ने सबसे प्यारे तरीके से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया था। तब से, फैंस बिपाशा के इंस्टा फीड से होने वाली मां की झलक पाने के लिए एक्साइटेड हैं।

bipasha

16 अगस्त 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए दो सुपर हॉट तस्वीरें पोस्ट की थीं, इनमें करण डैडी की भूमिका निभाने के लिए तैयार लग रहे थे। पहली तस्वीर में वह पत्नी के बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आ रहे थे और दूसरी फोटो में करण ने अपनी पत्नी बिपाशा के बेबी बंप को चूमा था।

bipasa

bipasha

(ये भी पढ़ें- 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' फेम अभिषेक अवस्थी की टूट गई शादी, कहा- 'बहुत की संभालने की कोशिश')

18 सितंबर 2022 को बिपाशा सैलून के लिए बाहर निकलते हुए स्पॉट की गईं। होने वाली मां ने खूबसूरत नीले रंग की फ्लेयर्ड ड्रेस पहनी हुई थी और इसे क्रीम रंग के लेस श्रग व सफेद किक के साथ जोड़ा था। बन में बंधे बालों और बिना मेकअप के उनका लुक पूरा हुआ था। हालांकि, प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी सुंदरता को और निखारने का काम कर रहा था। यहां देखें वीडियो।

bipasha

bipasha

कुछ समय पहले, बिपाशा ने अपनी गोद भराई समारोह से अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में होने वाली मां को चमकीले गुलाबी रंग की रेशमी साड़ी में सजाया गया था। उनके लुक को गोल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया गया था। हमने उनकी मां को अपने हाथों से स्वादिष्ट खाना खिलाते हुए भी देखा और यह एक खूबसूरत पल था। 

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में दान किए 1.5 करोड़ रुपए, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी आईं नजर)

'मिड-डे' के साथ एक साक्षात्कार में बिपाशा बसु ने अपने चालीसवें वर्ष में गर्भावस्था को अपनाने के बारे में बात की थी, यही कारण था कि उन्होंने तुरंत इसकी घोषणा नहीं की थी, क्योंकि वे एक सुरक्षित समय पर पहुंचना चाहते थे। अपनी गर्भावस्था के शुरुआती चरण के बारे में बात करते हुए बिपाशा ने साझा किया था कि यह सिर्फ मॉर्निंग सिकनेस नहीं थी, बल्कि वह पूरे दिन उल्टी कर रही थीं। उन्होंने कहा था, ''कोई भी इस बारे में बात नहीं करता है कि यह कितना भयानक हो सकता है। यह मॉर्निंग सिकनेस नहीं है, यह ऑल टाइम सिकनेस है। मैं पूरे दिन उल्टी कर रही थी। मैं भगवान को देखती थी और चिल्लाती थी कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो?''

bipasha

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर संग रोमांटिक फोटो की शेयर, प्यार में डूबे दिखे होने वाले माता-पिता)

फिलहाल, हम बिपाशा के मां बनने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस की लेटेस्ट झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.