करीब डेढ़ साल पहले, ये किसी ने नहीं सोचा होगा कि, आने वाले समय में भारत धूमधाम से होने वाली शादियां सिर्फ एक सपने तक ही सीमित रह जाएंगी। कोरोना महामारी ने न सिर्फ करोड़ों लोगों की मुस्कान को मास्क के जरिए छिपा दिया, बल्कि कई लोगों के ग्रैंड वेडिंग करने के प्लांस पर भी पानी फेर दिया। हालांकि, इसने शादी के बंधन में बंधने वाले कपल्स की एनर्जी को कम नहीं किया। यहां तक कि, अब आजकल कपल्स कोरोना काल में अपनी शादी को यादगार बनाने के नए तरीके ढूंढ रहे हैं।
भारत में जब भी हम एक दुल्हन के बारे में बात करते हैं, तो दिमाग में पहली तस्वीर लाल लहंगा पहने एक यंग लड़की की आती है। लेकिन, आजकल की दुल्हनों ने इस इमेज को पूरी तरह बदल दिया है और वो अपनी शादी में कुछ अलग करने को सोचती हैं। जहां कुछ लड़कियां पेस्टल कलर के आउटफिट्स को चुनती हैं, तो कुछ ऐसी भी हैं जो अपनी शादी में यूनिक कलर पहनने की कोशिश करती हैं। हालांकि, हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने इन सब ट्रेंड्स को छोड़कर अपनी शादी के दिन साड़ी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें: इस राजपूत दुल्हन ने अपनी शादी में पहना पारंपरिक लहंगा, दिखीं महारानी जैसी सुंदर)
मिलिए हमारी ब्राइड ऑफ द वीक, तनुश्री गुप्ता से, जो एक बिजनेसवुमन हैं और अपना खुद का बिजनेस चलती हैं। इस गॉर्जियस लेडी ने अपने जीवन के प्यार पुलकित सिंगला से अपने करीबियों की मौजूदगी में शादी की थी। कपल की शादी की फोटोज को लोगों ने खूब पसंद किया, जिसे ‘PhotoDote’ ने खूबसूरती से अपने कैमरे में कैद किया था। हालांकि, वो दुल्हन के ब्राइडल एटायर के पीछे की कहानी थी, जिसने हमारा दिल जीत लिया।
तनुश्री अपनी शादी में डिज़ाइनर रिम्पल और हरप्रीत के द्वारा डिज़ाइन किया हुआ पीच कलर का लहंगा पहनना चाहती थीं। लेकिन, महामारी ने उनके ग्रैंड वेडिंग करने के सपने पर पानी फेर दिया, जिसके बाद दुल्हन ने सोचा कि, 100 लोगों की मौजूदगी में इतना हैवी एटायर पहनने का कोई यूज नहीं है, और यही ख्याल आने के बाद उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी की लाल साड़ी को अपनी शादी के दिन पहनने का फैसला किया।
(ये भी पढ़ें: सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित दुल्हन मेकअप के बाद दिखीं खूबसूरत, ट्रांसफॉर्मेशन देख हो जाएंगे हैरान)
तनुश्री ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट्स में लिखा था, “शादी के एक साल पहले जब मेरी 1000 लोगों के बीच वेडिंग होने जा रही थी, उस दौरान मेरा रिम्पल और हरप्रीत के पीच कलर के लहंगे की तरफ काफी झुकाव था। लेकिन फिर मार्च में महामारी आ गई और जून तक ये भी साफ हो गया कि, 100 से ज्यादा लोग हमारी शादी में नहीं होंगे।”
दुल्हन ने अपने नोट के आखिरी में लिखा था, “इतना हैवी आउटफिट 100 करीबी लोगों के बीच पहनने में काफी अजीब लगता। इसलिए मैंने साड़ी पहनने का फैसला किया। और अगर ये साड़ी होने वाली थी, तो वो पक्का लाल ही होने वाली थी!”
(ये भी पढ़ें: प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस)
दुल्हन ने गोल्डन फूलों से कढ़ाई की गई लाल कलर की एक प्यारी सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे गोल्डन कढ़ाई वाले मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। दुल्हन ने अपना लुक एक चार लेयर की पोलकी नेकपीस, नथ, माथापट्टी और इयररिंग्स के साथ निखारा था। उनके मेकअप और स्मोकी आईज ने उनका वेडिंग लुक कंप्लीट किया था।
अपनी इंगेजमेंट के लिए, ब्राइड ने पेस्टल पिंक कलर का गाउन पहना था, जिस पर सिल्वर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। उन्होंने अपने लुक में चार्म एक मिनिमलिस्टिक नेकपीस से जोड़ा था। उनके मेकअप ने उनका लुक कंप्लीट किया था। वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे राजा ने ब्लैक टक्सीडो पहनी थी।
फिलहाल, सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपनी शादी में साड़ी पहनकर एक नया ट्रेंड जरूर सेट किया है। तो आपको ब्राइड का ये आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।