दुल्हन ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहना गुजराती 'घरचोला', हीरे के हार ने खींचा ध्यान

मिलिए हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' मल्लिका अरोड़ा से, जिन्होंने अपनी शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए पारंपरिक 'घरचोला' पहना था, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।

img

By Kanika Singh Last Updated:

दुल्हन ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहना गुजराती 'घरचोला', हीरे के हार ने खींचा ध्यान

एक शादी दो आत्माओं का मिलन होती है, जो दो परिवारों को जोड़ती है। यह एक जोड़े के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है, क्योंकि इसके बाद से ही वह हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं। यही वजह है कि, हर कोई चाहता है कि, उसकी शादी का दिन यादगार रहे। साथ ही, शादी करने वाला जोड़ा अपनी शादी के हर उत्सव को यादगार बनाना चाहता है।

बीते सालों में, हमने कई दुल्हनों को सुंदर शादी के लहंगे पहने हुए देखा है। हालांकि, डिजाइनर लहंगों का क्रेज अब कम हो गया है, क्योंकि ज्यादातर दुल्हनें अपनी जमीनी स्तर की ओर लौट रही हैं। जहां कुछ दुल्हनें अपनी मां की साड़ियों का चयन कर रही हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं, जो अपनी शादी के दिन पारंपरिक साड़ी को पहन रही हैं। हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' भी काफी अलग हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी शादी के लिए एक अनोखे रंग का घरचोला चुना था।

घरचोला क्या है?

घरचोला एक पारंपरिक गुजराती दुल्हन का पहनावा है। यह एक ऐसा ड्रेस है, जिसे एक दुल्हन अपनी शादी के दिन पहनती है और इसका मतलब है कि, वह अपने पति के घर में ढेर सारे आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ प्रवेश करने वाली है। इसकी उत्पत्ति गुजरात के खंभात के क्षेत्रों से हुई है। घरचोला लाल, हरे, गुलाबी और पीले रंगों से बने होते हैं। इसे इसके ग्रिड पैटर्न के साथ आसानी से बांटा जा सकता है।

दुल्हन ने पहना था अनोखे रंग का घरचोला

(ये भी पढ़ें: 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' मल्लिका अरोड़ा ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए एक भव्य घरचोला चुना था। उन्होंने ग्रिड पैटर्न के साथ हरे रंग का लहंगा स्कर्ट चुना था, जिसमें हाथी, घोड़े और सभी शुभ चीजों के चित्र बने हुए थे। उन्होंने इसे मखमल की चोली पर मोतियों के साथ तैयार की हुई आस्तीन और गुलाबी रंग के भारी कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

दुल्हन ने अपने लुक को चोकर नेकपीस, मैचिंग झूमर इयररिंग्स और शीशपट्टी से कंप्लीट किया था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। हाईलाइट किए गए गालों के साथ लाइट मेकअप, डार्क आइज और गुलाबी रंग की लिपस्टिक और एक छोटी-सी बिंदी उनके लुक को पूरा कर रही थी। दुल्हन ने वहीं, दूल्हन ने अपनी शादी के दिन यूनिक सिल्वर ज्वेलरी के साथ मिरर वर्क वाला लाल लहंगा पहना था।

दूसरे फंक्शन के लिए, दुल्हन ने चमकीले लाल रंग का लहंगा पहना था और लहंगे की स्कर्ट पर गोल्डन कमल की कढ़ाई की हुई थी। इसमें सुंदर मिरर वर्क बॉर्डर भी था, जिसमें दुल्हन किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। हालांकि, यह उनकी शादी के आभूषण थे, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। उन्होंने रेड कलर के मैचिंग झूमर इयररिंग्स, नथ और मिनिमल शीशपट्टी के साथ ओपन-सेटिंग का एक बड़ा डायमंड नेकपीस पहना था।

फिलहाल, हमें दुल्हन की शादी की ड्रेस बेहद पसंद आए। तो, आपको ये नए डिजाइन का घरचोला कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.