दुल्हन ने अपनी मेहंदी में पहना 3डी लहंगा, शादी के दिन स्लीवलेस चोली में लगीं बेहद खूबसूरत

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपने मेहंदी समारोह के लिए एक भव्य 3D लहंगा पहना था और अपनी शादी के दिन उन्होंने स्लीवलेस चोली के साथ खूबसूरत लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।

img

By Kanika Singh Last Updated:

दुल्हन ने अपनी मेहंदी में पहना 3डी लहंगा, शादी के दिन स्लीवलेस चोली में लगीं बेहद खूबसूरत

भारतीय शादियों में ढेर सारी मस्ती, रंग-बिरंगे कपड़े और लाजवाब खाने की भरमार होती है। हालांकि, महामारी ने शादियों के तरीके को बदल दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग की बदौलत अब शादी के दिन सिर्फ करीबी परिवार और दोस्तों को ही आमंत्रित किया जाता है। लेकिन यह कपल को अपने सबसे पसंदीदा कपड़े को पहनने से नहीं रोकता है, खासकर दुल्हनों को। हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने भी कुछ ऐसा ही किया।

bride 3 d lehenga

आजकल, दुल्हनें अपने खास दिन पर जबरदस्त लहंगा पहनना चाहती हैं। जहां कुछ दुल्हनें अपनी शादी के लिए सुपर हैवी आउटफिट को चुनती हैं, वहीं कुछ अपने अनोखे डिजाइन के साथ इसे सिंपल रखना पसंद करती हैं। हाल ही में, एक दुल्हन ने अपने मेहंदी समारोह के लिए एक भव्य 3D लहंगा पहना था और अपनी शादी के दिन के लिए उन्होंने एक अनोखे रंग का लहंगा पहना था।

दुल्हन का ब्लश-पिंक 3D लहंगा

bride 3 d lehenga

मिलिए खूबसूरत दुल्हन मेघना सहजवानी से, जिन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए एक खूबसूरत ब्लश पिंक लहंगा पहना था। ऋचा जयसिंघानी के डिज़ाइनर लहंगे में 3डी वर्क के साथ वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने इसे वन-शोल्डर चोली के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग फ्लावर इयररिंग्स और हाथ में फूल लगाकर स्टाइल किया था।

bride 3 d lehenga

(ये भी पढ़ें- मोहित रैना की दुल्हन अदिति ने मैजेंटा-गोल्डन कलर के लहंगे में जीता दिल, जानें वेडिंग डीटेल)

दुल्हन ने कोहल्ड आईज और पिंक लिप शेड के साथ एक चमकदार मेकअप का विकल्प चुना था। उनके आधे बंधे हुए घुंघराले बाल एक हेडबैंड से सजाए गए थे।

दुल्हन ने संगीत में पहना झालरदार लहंगा

bridal sangeet lehenga

अपने संगीत समारोह के लिए दुल्हन ने एक चमकदार नीले रंग का लहंगा चुना था। उनके लहंगे में नीली स्कर्ट और मल्टीकलर दुपट्टे के साथ एक झालरदार चोली शामिल थी। वहीं, उनके दूल्हे ने मिरर-एम्बेलिशमेंट वाला पेस्टल ब्लू कुर्ता पहना हुआ था। यह कपल बेहद प्यारा लग रहा था। कपल ने अपने खास दिन पर दिल खोलकर डांस भी किया था।

bridal sangeet lehenga

bridal sangeet lehenga

(ये भी पढ़ें- इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)

दुल्हन ने अपने लुक को बड़े पन्ना नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से कंप्लीट किया था। 

दुल्हन ने शादी के दिन पहनी स्लीवलेस चोली

bridal lehenga

bridal lehenga

(ये भी पढ़ें- 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)

दुल्हन ने अपनी शादी के दिन सीक्विन वर्क के साथ पीच कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने अपने झालरदार लहंगे को बिना आस्तीन की स्कैल्प-डिटेलिंग चोली के साथ स्टाइल किया था। दुल्हन ने अपने लुक को चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, पिंक ड्रॉप्स वाली माथा पट्टी और नथ के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने ब्लश पिंक लिप शेड और मस्कारा से अपने लुक को और निखारा था।

bridal lehenga

फिलहाल, हमें इस दुल्हन का हर लुक बेहद पसंद आया। तो आपको इनका 3D लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.