Suhana Khan से Vedaant Madhavan तक, वो स्टारकिड्स जिन्होंने पैरेंट्स का नाम किया रोशन 

यहां हम आपको उन स्टारकिड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी कामयाबी और उपलब्धियों से अपने पैरेंट्स का नाम रोशन किया है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Suhana Khan से Vedaant Madhavan तक, वो स्टारकिड्स जिन्होंने पैरेंट्स का नाम किया रोशन 

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) जल्द ही 'द आर्चीज' फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा, वह कॉस्मेटिक ब्रांड 'मेबेलिन' की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर भी बन गई हैं, इससे उनके डैड शाहरुख खान काफी गौरवान्वित हुए हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी की खूब सराहना भी की थी। हालांकि, बी-टाउन के ऐसे और भी कई स्टारकिड्स हैं, जो अपनी कम उम्र से ही पैरेंट्स को प्राउड फील करा रहे हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

1. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान

suhana khan

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के 'किंग खान' की बेटी सुहाना खान की, जो अपने लुक्स और फैशन स्टेटमेंट के लिए सुर्खियों में रहती हैं। जल्द ही वह फिल्मों में भी एंट्री करने वाली हैं। इसके अलावा, वह फेमस कॉस्मेटिक ब्रांड 'मेबेलिन' की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं, जिन्हें सांवली एशियाई स्किन टोन के प्रति पॉजिटिव नजरिया बनाने के प्रतीक के रूप में चुना गया है। यह फिल्मों में आने से पहले ही उनकी एक बड़ी उपलब्धि है। Suhana Khan ने Alibaugh में खरीदे 12.91 करोड़ के 3-Row Houses, 3,988 वर्ग फुट में फैली है प्रॉपर्टी, ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

2. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

arjun tendulkar

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्जुन ने 2018 में 'अंडर-19' में डेब्यू किया और उसके बाद अलग-अलग लेवल पर कई उपलब्धियां हासिल कीं। बीते दिनों, उन्होंने अपने पिता के स्थान पर कदम रखते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 'आईपीएल 2023' में डेब्यू किया।

3. श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा

navya nanda

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने बतौर राइटर, कॉलमनिस्ट और मॉडल के रूप में अपना नाम कमाया है और अब उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी अपने पैरेंट्स का नाम रोशन करते हुए एंटरप्रेन्योरशिप में अपना करियर बना रही हैं। वह अपने हेल्थ ब्रांड 'आरा हेल्थ' की सह-संस्थापक हैं। इसके अलावा, वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किए गए कई महिला केंद्रित कार्यक्रमों का भी हिस्सा रही हैं, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली है। 

4. शंकर महादेवन के बेटे सिद्धार्थ और शिवम महादेवन

shankar mahadevan

दिग्गज सिंगर और म्यूजिशियन शंकर महादेवन के बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी अपने पिता की तरह गायिकी की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। जहां सिद्धार्थ पहले ही खुद को एक मुख्यधारा के प्लेबैक सिंगर के रूप में स्थापित कर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर शिवम अक्सर अपने पिता के साथ उनके म्यूजिक वीडियो में उनका साथ देते हैं। 

5. सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली

sana ganguly

बंगाल से आने वाले फेमस इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली को 'लॉर्ड्स स्टेडियम' के प्रतिष्ठित मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए याद किया जाता है। 'कोलकाता के राजकुमार' गांगुली ने पॉपुलर शास्त्रीय ओडिसी डांसर डोना गांगुली से शादी की है। उनकी बेटी सना अपनी मां की तरह क्लासिकल डांसर हैं और स्टेट लेवल पर अपनी एक पहचान बनाई है।

6. कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्याश्री बिड़ला

ananya bidla

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और 'आदित्य बिड़ला समूह' के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला उनकी विरासत को जारी रखने के लिए तैयार हैं। अनन्या बिजनेस के अलावा, सिंगिंग और एक्टिंग में भी रुचि रखती हैं। 28 साल की उम्र में, वह अंग्रेजी भाषा में गाने वाली पहली भारतीय कलाकार हैं। इसके अलावा, वह अपनी घरेलू वित्तीय कंपनी 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' की संस्थापक भी हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में महिलाओं को माइक्रो-फाइनेंस के संसाधन प्रदान करना है।

7. मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी

isha ambani

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) किसी खास परिचय की मोहताज नहीं हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में शानदार सफलता हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि भारत में 'रिलायंस जियो नेटवर्किंग' की शुरुआत खुद ईशा के दिमाग की उपज थी, जिनकी नई समझ गेम चेंजर साबित हुई थी। वह 'रिलायंस जियो इन्फोकॉम' के साथ-साथ 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स' की निदेशक भी हैं। उनकी उपलब्धियों ने उनके पिता को बेहद गौरवान्वित किया है। आराध्या से अबराम तक, ये स्टारकिड्स हैं 'धीरूभाई अंबानी स्कूल' के स्टूडेंट, लाखों में है फीस, जानने के लिए यहां क्लिक करें

8. आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन

पॉपुलर एक्टर आर. माधवन को 'रहना है तेरे दिल में', '3 इडियट्स' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि, उनके बेटे वेदांत माधवन का फिल्मों में नहीं, बल्कि तैराकी में इंटरेस्ट है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से अपने पिता को भी मात दे दी है। वेदांत नेशनल लेवल के तैराक हैं और उन्होंने देश के लिए कई गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। 

vedant

हाल ही में, प्राउड फादर आर. माधवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की थी कि वेदांत ने मलेशिया अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में भारत के लिए 5 स्वर्ण पदक जीते हैं, जो उनके साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है। सिद्धांत कपूर से आर्यन खान तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टार किड्स, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आप सेलेब्स के इन प्रतिभाशाली बच्चों के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.