चिरंजीवी की टोटल नेट वर्थ: 20 करोड़ के आलीशान घर से लग्जीरियस गाड़ियों तक के हैं मालिक

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह बेहद लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं उनकी टोटल नेट वर्थ कितनी है?

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

चिरंजीवी की टोटल नेट वर्थ: 20 करोड़ के आलीशान घर से लग्जीरियस गाड़ियों तक के हैं मालिक

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) को किसी इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। चिरंजीवी ने अपनी सीरियस एक्टिंग से एक स्टैंडर्ड सेट कर लिया है। वह बेस्ट डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। चिरंजीवी के साथ काम कर चुके डायरेक्टर भी उनकी तारीफ करने से नहीं रुकते हैं। चिरंजीवी बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। उनकी पहली टॉलीवुड फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई थी। पहली फिल्म से ही चिरंजीवी हर जगह छा गए थे। वह अब इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं।

Chiranjeevi Total Net Worth

चिरंजीवी की पहली फिल्म व करियर

Chiranjeevi Total Net Worth

चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में आई फिल्म 'प्रणाम खरीदू' से की थी, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'मना पूरी पंडावुलू' से मिली थी। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं चिरंजीवी अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'पुनाधिरल्लू' से करने वाले थे, जो साल 1978 में रिलीज हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो नहीं पाया। ये भी सच है कि अभिनेता कम ही समय में तेलुगु सिनेमा का चमकता हुआ सितारा बन गए थे। इसके बाद अभिनेता ने धीरे-धीरे कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया।

चिरंजीवी की पत्नी और बच्चे 

Chiranjeevi Total Net Worth

चिरंजीवी ने साल 1980 में सुरेखा से शादी की थी और कपल के 3 बच्चे हैं। एक बेटा राम चरण और दो बेटियां श्रीजा और सुष्मिता हैं। चिरंजीवी के बेटे राम चरण साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। इसी साल आई उनकी फिल्म 'RRR' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। राम चरण ने साउथ फिल्म 'चिरुथा' से एक्टिंग की फील्ड में डेब्यू किया था। वे एक बॉलीवुड फिल्म 'जंजीर' में भी नजर आए थे। चिरंजीवी की बेटियां श्रीजा और सुष्मिता की शादी हो चुकी है। श्रीजा ने साल 2007 में लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में उनके पति संग उनके रिश्ते खराब होने लगे और दोनों अलग हो गए थे। फिर श्रीजा ने साल 2016 में एक ज्वेलरी बिजनेसमैन से शादी की। वहीं, सुष्मिता ने साल 2006 में विष्णु प्रसाद से शादी की थी।  

चिरंजीवी का अलीशान घर

Chiranjeevi Total Net Worth

चिरंजीवी अपने परिवार के साथ साल 2019 में हैदराबाद के 'जुबली हिल्स' में एक बड़े बंगले में रहने चले गए थे। तब से चिरंजीवी अपने परिवार के साथ यहीं रहते हैं। यह घर 25,000 से अधिक वर्ग फुट का है, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के पास चेन्नई में 2 करोड़ रुपए का एक शानदार घर है। साथ ही बैंगलोर में एक फार्महाउस है और 13 करोड़ रुपए की 4 अलग-अलग जगहों पर जमीन है। 

चिरंजीवी का कार कलेक्शन

Chiranjeevi Total Net Worth

चिरंजीवी को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास एक 'टोयोटा लैंड क्रूजर' है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, उनके पास 'मर्सिडीज-बेंज G63 AMG' है, जिसकी कीमत 2.55 करोड़ रुपए है। वहीं, उनके पास 'लैंड रोवर रेंज रोवर' भी है, जिसकी कीमत 2.99 करोड़ रुपए है। इसी के साथ मेगास्टार के पास सबसे महंगी कार 'रोल्स रॉयस फैंटम' है, जिसकी कीमत 9.5 करोड़ रुपए से 11.35 करोड़ रुपए तक है।

चिरंजीवी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Chiranjeevi Total Net Worth

चिरंजीवी के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनकी कमाई फिल्मों के साथ ब्रांड एंडोर्स करने से होती है। चिरंजीवी अपनी एक फिल्म के लिए 50 से 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। एक्टिंग फीस लेने के अलावा वह फिल्म से प्रॉफिट का कुछ हिस्सा भी लेते हैं। वह किसी ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 5 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। जब भी चैरिटी और सोशल वर्क की बात आती है, तो चिरंजीवी का नाम सबसे ऊपर आता है। वह इंडस्ट्री के हाईएस्ट टैक्स पेयर में से एक हैं। 'caknowledge.com' की रिपोर्ट के मुताबिक, चिरंजीवी 1800 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 

Chiranjeevi Total Net Worth

खैर, चिरंजीवी आज इस मुकाम पर अपनी मेहनत से पहुंचे हैं। यही कारण है कि आज वह हर किसी के दिल पर राज करते हैं। फिलहाल, आप चिरंजीवी के कितने बड़े फैन है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.