12 दिग्गज क्रिकेटर्स की खूबसूरत बेटियां: सोहा से लेकर सारा तक, जानें क्या करती हैं स्टार डॉटर्स

यहां हम आपको 12 दिग्गज क्रिकेटर्स की खूबसूरत बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। इनमें सोहा अली खान से लेकर सारा तेंदुलकर तक का नाम शामिल है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

12 दिग्गज क्रिकेटर्स की खूबसूरत बेटियां: सोहा से लेकर सारा तक, जानें क्या करती हैं स्टार डॉटर्स

क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसे देश-दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। फैंस के बीच क्रिकेट से लेकर क्रिकेटर्स तक के लिए जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। इसी क्रेज की वजह से क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ भी हमेशा फैंस का ध्यान आकर्षित करती है। ऐसे में खिलाड़ियों के बच्चे भी जाने-अनजाने हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। यहां हम आपको कुछ पॉपुलर क्रिकेटर्स की खूबसूरत बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पॉपुलैरिटी और सफलता के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं। 

1. मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा अली खान

soha ali khan

दिवंगत दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) ने दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी रचाई थी। कपल के तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) हैं। सैफ और सोहा ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में अपना करियर बनाया। एक्टिंग के अलावा, सोहा ने अपने पति व एक्टर कुणाल खेमू के साथ राइटिंग में भी हाथ आजमाया है। लेखन के तहत उन्होंने अपनी पहली किताब 'इनी और बोबो' लिखी है।

मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सबा अली खान

saba ali khan

मंसूर और शर्मिला की दूसरी बेटी सबा अली खान (Saba Ali Khan) पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उन्हें उनके शाही ट्रस्ट भोपाल और सऊदी अरब के 'औकाफ-ए-शाही' का संरक्षक नामित किया गया था, जिसकी कीमत 2011 में उनके पिता मंसूर के निधन के बाद 1000 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही वह अपनी मां की 2700 करोड़ की संपत्ति की भी देखभाल करती हैं।

2. कपिल देव की बेटी अमिया देव

amiya dev

दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और उनकी प्यारी पत्नी रोमी भाटिया को एक खूबसूरत बेटी अमिया देव (Amiya Dev) का आशीर्वाद प्राप्त है। अमिया ने 2014 में 'सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय' से ग्रेजुएशन की थी। 26 वर्षीय अमिया अपने पिता कपिल की बायोपिक फिल्म '83' में सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी हैं।

3. अनिल कुंबले की बेटी आरुनी कुंबले

aruni kumble

भारतीय तेज गेंदबाज अनिल कुंबले ने तलाकशुदा चेतना रामतीर्थ के साथ रचाई थी। चेतना की पहली शादी कुमार वी. जागीरदार के साथ हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी आरुनी (Aaruni Kumble) का आशीर्वाद मिला। हालांकि, जागीरदार से तलाक के बाद आरुनी की कस्टडी चेतना को मिली थी। ऐसे में चेतना से शादी के बाद अनिल ने उनकी बेटी आरुनी को अपना नाम दिया। अनिल अपनी सौतेली बेटी आरुनी के साथ एक मजबूत बॉन्डिंग साझा करते हैं। 29 वर्षीय आरुनी पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

अनिल कुंबले की बायोलॉजिकल बेटी स्वस्ति कुंबले

swasti kumble

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और उनकी पत्नी चेतना रामतीर्थ की जैविक बेटी का नाम स्वस्ति कुंबले है। 16 वर्षीय स्वस्ति वर्तमान में कर्नाटक के 'द इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर' में पढ़ रही है। 6 ऐसे सेलिब्रिटी पिता जो अपने सौतेले बच्चों पर खूब बरसाते हैं प्यार, जानें इनके बारे में

4. सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली

sana ganguly

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'बीसीसीआई' के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने जीवन के प्यार डोना गांगुली से शादी की है। वे एक खूबसूरत बेटी सना गांगुली के माता-पिता हैं। 22 वर्षीय सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वर्तमान में, वह इंग्लैंड में 'ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय' में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

5. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर

sara tendulkar

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सचिन तेंदुलकर और उनकी डॉक्टर पत्नी अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा मेडिसिन में ग्रेजुएट हैं। हालांकि, इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और उन्हें 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने विशाल फैनबेस के लिए सारा अक्सर खूबसूरत झलकियां साझा करती रहती हैं।

6. नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू

rabia sidhu

पॉपुलर क्रिकेट स्टार किड्स में राबिया सिद्धू का नाम भी शामिल है, जो भारतीय क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की बेटी हैं। पेशे से राबिया एक भारतीय फैशन स्टाइलिस्ट और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। इन सबके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज और शानदार ड्रेसिंग सेंस के लिए सुर्खियों में रहती हैं, जो अपनी खूबसूरती से भी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं।  

7. रमन लांबा की बेटी जैसमीन लांबा

raman lamba

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रमन लांबा ने 7 सितंबर 1990 को एक आयरिश महिला किम मिशेल क्रॉथर से शादी की थी। कपल के दो बच्चे एक बेटी जैस्मीन और बेटा कामरान हैं। हालांकि, 23 फरवरी 1998 को रमन के निधन के बाद किम अपने दोनों बच्चों के साथ पुर्तगाल में बस गईं। कपल की बेटी जैस्मीन की बात करें, तो वह एक बेटे की मां हैं, जिसका नाम उन्होंने अपने दिवंगत पिता के नाम पर रखा है। 

8. संजय मांजरेकर की बेटी देविका मांजरेकर

devika

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय विजय मांजरेकर और उनकी पत्नी माधवी को दो बच्चों देविका और सिद्धार्थ का आशीर्वाद प्राप्त है। क्रिकेटर की बेटी देविका ने बीए के साथ ग्रेजुएशन किया है और वह एक फूड ब्लॉगर हैं। सोशल मीडिया पर पॉपुलर देविका मुंबई के लोअर परेल में एक किचन स्टूडियो की मालकिन हैं।

9. सलिल अंकोला की बेटी सना अंकोला

salil ankola

पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर सलिल अंकोला ने परिणीता अंकोला से शादी रचाई थी। उनके दो बच्चे करण अंकोला और एक बेटी सना अंकोला हैं। वर्तमान में, सना एक मैगजीन के लिए काम कर रही हैं और उन्होंने भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता (चीफ सेलेक्टर) संदीप पाटिल के बेटे चिराग से शादी की है। सना और चिराग को एक खूबसूरत बेटी का आशीर्वाद प्राप्त है।

सलिल अंकोला की बेटी रिशिका अंकोला

rishika

सलिल अंकोला की एक सौतेली बेटी भी है, जिनका नाम रिशिका अंकोला है। रिशिका क्रिकेटर की दूसरी पत्नी रिया बनर्जी की पहली शादी से जन्मी बेटी हैं, जो करण और बहन सना के साथ एक मजबूत बॉन्डिंग साझा करती हैं। रिशिका का सोशल मीडिया हैंडल इसका सबूत है।

10. रवि शास्त्री की बेटी आलेका शास्त्री

aleka shahtri

आलेका शास्त्री कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर व भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की बेटी हैं। आलेका चार साल की थीं, जब रवि शास्त्री और उनकी मां रितु सिंह अलग हो गए थे। 15 वर्षीय आलेका अभी स्कूल में हैं और सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं है। अपनी मां की तरह वह भी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। 

11. मनिंदर सिंह की बेटी रुई पावनी

rui pavni

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मनिंदर सिंह व उनकी पत्नी मलिल दो बच्चों बेटी रुई और बेटे अर्जुन के पैरेंट्स हैं। हालांकि, क्रिकेटर की बेटी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुई पावनी शादीशुदा हैं। 

12. किरण मोरे की बेटी रूही मोरे

ruhi

पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे और उनकी पत्नी रावी मोरे की एक खूबसूरत बेटी रूही मोरे हैं। रूही फिल्म मेकिंग में इंटरेस्ट रखती हैं। हाल के दिनों में, वह लोकप्रिय फिल्म निर्देशक अपूर्व लखिया की सहायक भी बनी हैं।

ruhi more

फिलहाल, क्रिकेट की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली इनमें से कौन सी स्टारकिड आपकी पसंदीदा हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.