Debina Bonnerjee ने अपने घर पर रखी बार्बी-थीम्ड पार्टी, बेटियों के साथ पिंक आउटफिट में की ट्विनिंग

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपने घर पर बार्बी थीम वाली हाउस पार्टी होस्ट की, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Debina Bonnerjee ने अपने घर पर रखी बार्बी-थीम्ड पार्टी, बेटियों के साथ पिंक आउटफिट में की ट्विनिंग

टीवी के पॉपुलर कपल देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी इस समय अपनी दोनों बेटियों लियाना और दिविशा के साथ पैरेंटहुड लाइफ के पलों को खुलकर जी रहे हैं। एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर होने के नाते देबिना अपनी बेटियों के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब, हाल ही में देबिना ने अपने घर पर बार्बी-थीम वाली पार्टी होस्ट की, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। 

देबिना बनर्जी ने अपने घर पर रखी 'बार्बी-थीम' पार्टी 

22 जुलाई 2023 को देबिना बनर्जी ने अपने घर पर एक बार्बी-थीम वाली शानदार पार्टी होस्ट की, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। हालांकि, यह उनकी छोटी सी दिविशा के साथ उनकी प्यारी तस्वीर थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। फोटो में हम मां-बेटी का एक कैंडिड मोमेंट शेयर करते हुए देख सकते हैं, जो अपनी ही दुनिया में मस्त थीं। 

debina

देबिना की बच्ची को अपनी मां की गोद में बैठकर उनके मोती से सजे हैंडबैग के साथ खेलते देखा जा सकता है। इसके अलावा, दोनों ने कुछ फैशन गोल्स भी दिए। देबिना पिंक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें पफ्ड स्लीव्स थीं। उन्होंने अपने लुक को डैंगलर्स, डेवी मेकअप और फ्लैट्स के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, दिविशा व्हाइट फ्रॉक में प्यारी लग रही थीं, जिसमें पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट थे। 

अगली तस्वीर में देबिना की बड़ी बेटी लियाना को अपनी नानी के साथ समय का आनंद लेते देखा जा सकता है। बूमरैंग वीडियो में नन्ही बच्ची को अपनी नानी की गोद में बैठे देखा जा सकता है, जो अपने छोटे हाथों से अपना चेहरा छिपाते हुए बहुत प्यारी लग रही थीं। इस दौरान, लियाना पिंक कलर की फ्रॉक में थीं, जिस पर पोल्का डॉट्स और रफ़ल डिटेलिंग की गई थी। तस्वीर साझा करते हुए देबिना ने एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "यह छोटी बार्बी अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही है।"

debina

देबिना ने अपने पति गुरमीत चौधरी का भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्हें पॉपकॉर्न खाते हुए देखा जा सकता है। ब्लू और व्हाइट कलर की ओम्ब्रे-शेड वाली टी-शर्ट में गुरमीत अच्छे लग रहे थे, जिसके साथ उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर की पैंट पेयर की थी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा केन भी कुछ पॉपकॉर्न खाने में व्यस्त है।" देबिना ने गुरमीत और उनकी बेटी लियाना का एक मनमोहक वीडियो भी साझा किया। वीडियो में लियाना को अपने पिता को डांस के लिए मनाते हुए देखा जा सकता है, इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "यह नाचो नाचो का समय है।"

debina

देबिना ने अपने घर की सजावट की एक झलक भी साझा की। फोटो में उनके लिविंग एरिया को पिंक एंड येलो कलर के गुब्बारों से सजा हुआ देखा जा सकता है। इसमें एक अट्रैक्टिव पिंक कलर का बार्बी बॉक्स भी था। इसके अलावा, डाइनिंग टेबल टेस्टी खाने से सजी हुई थी। हालांकि, हल्के पिंक कलर की डिशेज ने हमारा ध्यान खींचा। इसे साझा करते हुए देबिना ने लिखा, "बार्बी के प्रमोशन को हमने अपने घर पर सीरियसली लिया।" जब Debina Bonnerjee ने घर पर कराया था बेटी Lianna का मुंडन, वाराणसी में नहीं कराने की बताई थी वजह, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

debina

debina

फिलहाल, हमें देबिना की हाउस पार्टी की ये सभी झलकियां बेहद पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.