देबिना बनर्जी ने मैटरनिटी शूट की तस्वीर की शेयर, फ्लोरल गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हाल ही में, टेलीविजन अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अपने मैटरनिटी शूट से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने अपने पूरी तरह से विकसित बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

देबिना बनर्जी ने मैटरनिटी शूट की तस्वीर की शेयर, फ्लोरल गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjeeऔर गुरमीत चौधरी इन दिनों अपने जीवन के सबसे खुशहाल दौर में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि, उन्हें अपनी पहली प्रेग्नेंसी के लिए बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा था। तब जाकर अप्रैल 2022 में उन्हें अपनी बेटी लियाना का आशीर्वाद मिला था। देबिना ने मां बनने के महज चार महीनों के भीतर ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सभी ​को हैरत में डाल दिया था। तब से वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां साझा कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने मैटरनिटी शूट की एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

debina-bonnerjee

17 अक्टूबर 2022 को देबिना ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने मैटरनिटी शूट की एक और तस्वीर साझा की थी। फोटो में वह एक 'गर्भवती मत्स्यकन्या' की तरह लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने एक 3डी डायमंड एम्बेलिश्ड गाउन पहना था। देबिना अपने बेबी बंप को सहला रही थीं और अपने ही विचारों में खोई हुई थीं। सटल मेकअप और वेवी कर्ल्स ने उनके लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आपकी वजह से मुझे विश्वास है कि चमत्कार होते हैं!"

debina

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने बेटे नील के 6 मंथ बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीर, लिखा- 'समय कितनी तेजी से गया')

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो। दरअसल, 19 अक्टूबर 2022 को देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस ब्राउन कलर के थाई-हाई स्लिट गाउन में बेहद क्यूट लग रही हैं। फोटो में उनका पूर्ण विकसित बेबी बंप स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके साथ देबिना ने कैप्शन में लिखा है, "उस जादू की अद्भुत क्षमता को अपनाएं, जिसे आप बनाने और उसे अपनाने में सक्षम हैं।"

debina

इसके पहले, देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जो उनके दूसरे मैटरनिटी फोटोशूट की झलक लग रही थी। वीडियो में हम देबिना को थाई-हाई स्लिट ब्लैक कलर के गाउन में अपने पूर्ण विकसित बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं। वहीं, गुरमीत काले रंग के टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ देबिना ने लिखा था, "जब मैंने तुम्हें पहली बार देखा ... तुमने मेरी सांसें रोक दीं। तुम अब भी रोज ऐसा करते हो।"

debina

debina

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- गौरी खान ने जैकलीन फर्नांडिस के बेडरूम को फिर से सजाया, देखें अंदर की झलकियां)

फिलहाल, हमें तो देबिना का मैटरनिटी लुक बहुत पसंद आया। तो आपको ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.