जब डिंपल कपाड़िया ने पूर्व पति राजेश खन्ना संग अपनी टूटी शादी की बताई थी वजह

एक इंटरव्यू में लीजेंड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने अपने पूर्व पति राजेश खन्ना के साथ अपनी टूटी शादी के पीछे का असली कारण बताया था। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा था।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जब डिंपल कपाड़िया ने पूर्व पति राजेश खन्ना संग अपनी टूटी शादी की बताई थी वजह

दिवंगत महान अभिनेता राज कपूर ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) को महज 14 साल की उम्र में सदाबहार फिल्म 'बॉबी' (1973) में अपने बेटे ऋषि कपूर के साथ कास्ट किया था। अभिनेत्री फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों के भीतर ही नेशनल क्रश बन गई थीं, लेकिन सभी प्रसिद्धि को पीछे छोड़ते हुए डिंपल ने 1973 में अपने सपनों के आदमी राजेश खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। दोनों की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम रिंकी खन्ना और ट्विंकल खन्ना है।

dimple kapadia

हालांकि, जल्द ही डिंपल औप राजेश साल 1984 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे और उनके अलग होने के दो साल बाद डिंपल ने फिल्म 'सागर' (1985) के साथ इंडस्ट्री में वापसी की थी। जल्द ही उन्होंने बड़ी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभानी शुरू कर दीं और कई यादगार फिल्में दीं। उन्होंने हॉलीवुड में अब तक के सबसे महान निर्देशकों में से एक क्रिस्टोफर नोलन के साथ उनकी फिल्म 'टेनेट' में भी काम किया था।

dimple kapadiya

(ये भी पढ़ें: अंजू महेंद्रू की लव लाइफ: राजेश खन्ना संग थीं रिलेशनशिप में, जानें फिर क्यों 7 साल बाद हुआ ब्रेकअप)

प्रसिद्ध भारतीय कवि और पत्रकार प्रीतिश नंदी के साथ उनके सेलिब्रिटी टॉक शो 'द प्रीतीश नंदी शो' में बातचीत करते हुए लोकप्रिय अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपनी शादी और उनके अलग होने के कारणों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि, उन्होंने दो बेटियों रिंकी खन्ना और ट्विंकल खन्ना का अपने जीवन में स्वागत करने के बावजूद अपने रास्ते अलग कर लिए थे। डिंपल ने कहा था कि, वह और राजेश दोनों अलग तरह के लोग थे, जिसे उन्होंने अपनी शादी के बाद महसूस किया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि, वह महसूस नहीं कर सकीं कि, उस समय उनके पूर्व पति के दिमाग में क्या चल रहा था।

dimple kapadiya

बकौल डिंपल, "मुझे लगता है कि, हम दो बहुत अलग तरह के लोग थे। मैं शायद यह समझने के लिए बहुत छोटी थी कि, उस आदमी के साथ क्या हो रहा था, जो एक सुपरस्टार था। मैं सितारों और उनके व्यवहार पैटर्न को कभी भी समझ नहीं पाई थी, क्योंकि मैं कोई सुपरस्टार नहीं थी। मैं बस समझ नहीं पाई।"

dimple kapadiya

कुछ साल पहले, डिंपल कपाड़िया ने फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) में भाग लिया था और उस दिन को फिर से याद किया था, जब उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अपने स्वर्गीय पति स्वर्गीय राजेश खन्ना को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन यादगार पल को याद करते हुए डिंपल ने कहा था कि, यह उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' (1973) की रिलीज से महीनों पहले की बात है, जब वह एक हवाई यात्रा में राजेश खन्ना के साथ एक कार्यक्रम के लिए लंदन जा रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि, कैसे उन्होंने बड़ी चतुराई से सुपरस्टार को उनसे शादी करने के लिए कहा था।

dimple kapadiya

बकौल डिंपल, "हम एक समारोह के लिए एक निजी उड़ान से अहमदाबाद जा रहे थे। मुझे बचपन से नाटक का शौक बहुत ज्यादा था। वह (राजेश खन्ना) मेरे बगल में बैठे थे। मैं उन्हें देख रही थी। मैंने बहुत चालाकी से उनसे कहा, 'वहां तो बहुत भीड़ होगी। आप मेरा हाथ पकड़ोगे ना?' उन्होंने कहा, 'हां बिल्कुल', मैंने जवाब दिया, 'हमेशा के लिए?' और बाकी इतिहास है।"

dimple kapadiya

(ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव-हेट स्टोरी, कुछ ऐसी थी इस सुपरस्टार की लाइफ)

बता दें कि, उनके अलग होने के कुछ वर्षों के बाद राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने एक-दूसरे के लिए अपने खोए हुए प्यार और देखभाल को फिर से खोज लिया था। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते पर मीडिया की सुर्खियों से बचने के लिए कथित तौर पर अलग रहना जारी रखा था। जल्द ही वे एक साथ सार्वजनिक रूप से उपस्थित होने लगे थे। सामाजिक समारोहों और राजनीतिक रैलियों से लेकर कार्यक्रमों तक, राजेश और डिंपल सभी जगह साथ दिखते थे। एक बार एक अखबार को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने स्वीकार किया था कि, अलग होने के बाद भी वह डिंपल से प्यार करते थे।

dimple kapadiya

दुर्भाग्य से राजेश खन्ना का 18 जुलाई 2012 को मुंबई में उनके बंगले 'आशीर्वाद' में निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान डिंपल कपाड़िया गमगीन थीं, जिसने साबित कर दिया था कि, उनके पूर्व पति के साथ उनका एक ठोस बंधन था। वैसे, दोनों के रिश्ते पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.