डिंपी गांगुली ने बेटी के साथ कराया मैटरनिटी शूट, आकर्षक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

एक्ट्रेस डिंपी गांगुली ने हाल ही में, दुबई में अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है और हमें इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

डिंपी गांगुली ने बेटी के साथ कराया मैटरनिटी शूट, आकर्षक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

'बिग बॉस' फेम डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) दो अद्भुत बच्चों रीना रॉय और आर्यन रॉय की मां हैं, वर्तमान में वह अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का आनंद ले रही हैं और उनके बच्चे जल्द पैदा होने वाले भाई या बहन से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। अब, डिंपी ने दुबई में अपना मैटरनिटी शूट करवाया और हमें उसी की कुछ झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Dimpy Ganguly with hubby Rohit and kids

21 मार्च 2022 को डिंपी गांगुली ने अपने बच्चों रीना और आर्यन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करके अपनी तीसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी। जहां डिंपी ने आर्यन को गोद में लिया था, वहीं उनकी बेटी रीना को उनके बेबी बंप पर किस करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में एक्ट्रेस ने बेज कलर की फ्लोरल प्रिंटेड काफ्तान ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।

(ये भी पढ़ें- पंकज कपूर के जन्मदिन पर शाहिद-मीरा राजपूत ने शेयर कीं फैमिली फोटोज, पापा को विश किया बर्थडे)

dimpy

वहीं, 30 मई 2022 को हमें डिंपी गांगुली के मैटरनिटी शूट की कुछ खूबसूरत झलकियां मिलीं। क्रीम रंग के ऑफ-शोल्डर ट्यूल गाउन में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए और प्रेग्नेंसी की चमक बिखेरते हुए वह सभी को मंत्रमुग्ध करती दिख रही थीं। उनकी बेटी रीना अपनी मम्मी के साथ मैचिंग गाउन में ट्विनिंग करती हुई और खूबसूरत लग रही थीं। एक अन्य तस्वीर में डिंपी पीले रंग के गाउन में चमक रही थीं, उन्होंने कैमेरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिया था।

Dimpy maternity shoot

Dimpy maternity shoot

Dimpy maternity shoot

Dimpy maternity shoot

Dimpy maternity shoot

Dimpy maternity shoot

Dimpy maternity shoot

हमें डिंपी के मैटरनिटी शूट का एक वीडियो भी मिला है। क्लिप में होने वाली मां को कैमरे के लिए पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। एक क्लिप में डिंपी और उनके पति रोहित को अपने बच्चों रीना व आर्यन के साथ सीढ़ी पर बैठे देखा जा सकता है। दूसरे में बिंदास मां को अपने नन्हे-मुन्नों को लाड़-प्यार करते हुए दिखाया है। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- कृष्णा अभिषेक के बर्थडे पर पत्नी कश्मीरा शाह ने शेयर की रोमांटिक फोटो, किस करती दिखीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, हम डिंपी गांगुली के मैटरनिटी फोटोशूट से और झलकियां देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। तो आपको सामने आईं तस्वीरें व वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.