Divya Agarwal ने मेहंदी सेरेमनी में परांदी के साथ पहना पंजाबी सूट, खुद को बताया 'Coco Di Vohti'

स्टार-स्टडेड कॉकटेल पार्टी के बाद 'बिग बॉस ओटीटी' विनर दिव्या अग्रवाल ने 'शगुन की मेहंदी' में अपने पंजाबी लुक से सभी का दिल जीत लिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Divya Agarwal ने मेहंदी सेरेमनी में परांदी के साथ पहना पंजाबी सूट, खुद को बताया 'Coco Di Vohti'

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) 20 फरवरी 2024 को अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ मुंबई में शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। स्टार-स्टडेड और मस्ती भरी कॉकटेल पार्टी के बाद दिव्या ने अपने हाथों पर 'शगुन की मेहंदी' सजाई। बता दें कि दिव्या और अपूर्व की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जब दिव्या पहली बार अपूर्व से मिली थीं, तो उन्हें पता था कि वह एक दिन उनसे ही शादी करेंगी, लेकिन अपूर्व को शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। हालांकि, कुछ वर्षों की डेटिंग के बाद उन्होंने दिसंबर 2022 में सगाई कर ली थी और अब दोनों अपनी हमेशा की जर्नी के लिए तैयार हैं।

दिव्या अग्रवाल की मेहंदी सेरेमनी: पंजाबी दुल्हन के लुक में आईं नजर

19 फरवरी 2024 को दिव्या और अपूर्व के परिवार ने कपल के लिए मेहंदी समारोह की मेजबानी की। इसके लिए दिव्या ने रेड-टोन्ड शरारा और डुअल-टोन्ड दुपट्टे के साथ येलो कलर का लॉन्ग फिटेड कुर्ता पहना था, जिसने उनके लुक में और भी कलर जोड़ दिए। उन्होंने अपने बालों को परांदी के साथ लंबी चोटी में स्टाइल किया था और बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

divya

दिव्या ने अपने मेकअप को मिनिमल रखते हुए लुक को मैचिंग नेकपीस और इयररिंग्स से पूरा किया था। वहीं अपूर्व ने पीच टोन का कुर्ता और उसके ऊपर फ्लोरल स्लीवलेस जैकेट पहना था। एक पैपराजी सेशन के दौरान दिव्या ने कहा कि वह 'Coco di vohti' हैं।

divya

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्या अग्रवाल ने अपनी कॉकटेल पार्टी के लिए पहना एक खूबसूरत प्री-ड्रेप्ड साड़ी गाउन

कॉकटेल नाइट के लिए होने वाली दुल्हन दिव्या ने गोल्डन कलर का प्री-ड्रेप्ड साड़ी गाउन चुना था, जिसमें रफल्ड पल्लू और सीक्विन्ड डिटेलिंग थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को खूबसूरत नेकपीस से स्टाइल किया था। हाईलाइटेड चीक्स और पिंक टोन लिपस्टिक के साथ ग्लैमरस मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। वेवी हेयरस्टाइल से उनका लुक और भी निखर गया था। दूसरी ओर, अपूर्व ने ब्लैक कलर का टक्सीडो पहना था।

divya

कॉकटेल पार्टी की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब दिव्या ने बताया कि कैसे अपूर्वा ने उन्हें मुश्किल दौर से निकलने में की थी मदद 

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में दिव्या ने अपनी सरप्राइज सगाई के बाद अपूर्व के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2015 में उन्हें डेट किया था और 2018 में वे अलग हो गए थे। हालांकि, वे टच में रहे और दोस्त बने रहे। दिव्या ने यह भी खुलासा किया था कि जब मार्च 2022 में उन्होंने वरुण से ब्रेकअप किया था, तब वह कठिन दौर से गुजर रही थीं और अपूर्व ने उनकी मदद की थी।

divya

दिव्या अग्रवाल की बैचलर पार्टी की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्या ने यह भी बताया था कि अपूर्व ही वह शख्स थे, जो चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने आगे कहा था कि उन्होंने कभी भी उनसे किसी प्रपोजल की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन वह अपने मन में हमेशा से जानती थीं कि वह ही उनके लिए परफेक्ट हैं। दिव्या ने कहा था, "मार्च 2022 में वरुण और मेरे ब्रेकअप के बाद मैं एक कठिन दौर से गुजर रही थी। अपूर्व मेरे लिए एक बेस्ट फ्रेंड की तरह थे, जो चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े थे। हालांकि, मुझे किसी प्रपोजल की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मेरे मन में मुझे पता था कि वह उस तरह के लड़के हैं, जिनसे मैं शादी करना चाहती थी।"

divya

दिव्या अग्रवाल की सगाई की फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, दिव्या का मेहंदी लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.