Divya Agarwal ने शादी के बाद पति Apurva संग एंजॉय किया म्यूजिक इवेंट, सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

अपनी शादी के कुछ दिनों बाद दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ एक म्यूजिक इवेंट में भाग लिया। इस दौरान वह अपना न्यू ब्राइडल ग्लो और सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Divya Agarwal ने शादी के बाद पति Apurva संग एंजॉय किया म्यूजिक इवेंट, सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) 20 फरवरी 2024 को अपने सपनों के राजकुमार अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद मैरिड लाइफ में एंट्री कर चुकी हैं। उनकी शादी के तुरंत बाद नेटिजंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, रिपोर्टों का खंडन या स्वीकार किए बिना दिव्या ने उन पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया था। वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिव्या ने हॉरर फिल्म 'रागिनी MMS 2' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में वह 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 10', 'ऐस ऑफ स्पेस 1' और 'बिग बॉस ओटीटी 1' जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज में दिखाई दीं।

शादी के बाद दिव्या अग्रवाल का फर्स्ट लुक

25 फरवरी 2024 को अपने इंस्टा हैंडल पर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर और कुछ दोस्तों के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीरें एक म्यूजिक इवेंट की थीं, जिसमें न्यूली मैरिड कपल ने अपनी शादी के कुछ दिनों बाद हिस्सा लिया। हालांकि, यह दिव्या के चेहरे का ब्राइडल ग्लो था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। वह ब्लैक डंगरी के साथ व्हाइट टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सटल मेकअप और खुले हेयरस्टाइल के साथ जोड़ा था। इसके अलावा, वह सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Divya Agarwal, Apurva Padgaonkar, Television Actress

Divya Agarwal, Apurva Padgaonkar, Television Actress

Divya Agarwal सिंदूर रस्म के समय हुईं इमोशनल, पति Apurva Padgaonkar ने किया सपोर्ट...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब शादी के बाद की पार्टी में दिव्या को देखने के बाद नेटिजंस ने लगाए उनकी प्रेग्नेंसी के कयास

दिव्या की इंटीमेट वेडिंग के ठीक बाद एक 'Redditor' ने उनकी शादी के बाद की पार्टी का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस ऑलिव कलर का एक ढीला को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही थीं। उन्होंने अपना मेकअप मिनि​मल रखा था, अपने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था और अपना सिंदूर भी फ्लॉन्ट कर रही थीं। दूसरी ओर, अपूर्व पर्पल कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में अच्छे लग रहे थे। वे डांस करने और अपनी खुशी के पल का आनंद लेने में व्यस्त देखे गए थे।

divya

इसके अलावा, जब दिव्या ने अपूर्व को गले लगाया था, तो उनका टमी दिखाई दे रहा था, जो थोड़ा बा​हर निकला हुआ दिख रहा था। जल्द ही नेटिजंस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे थे। नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं व वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

हालांकि, दिव्या ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टा हैंडल से एक सीक्रेट नोट साझा किया था। उन्होंने अपना वजन थोड़ा बढ़ने का संकेत दिया था और लोगों द्वारा दूसरों को उनके फेस, उनके वजन और त्वचा के रंग के आधार पर न आंकने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था, "इतने मोटे क्यों हो, इतने पतले क्यों हो, इतने काले क्यों हो, इतने छोटे क्यों हो, इतने लंबे क्यों हो?" कहने के बजाय, बस कहें, 'प्यारे लग रहे हो'।" हर वक्त बकवास करने की जरूरत नहीं होती भाई।"

divya

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर की शादी की आधिकारिक तस्वीरें

शादी के बाद 20 फरवरी 2024 को दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरें पोस्ट की थीं। वे अपनी शादी में पर्पल कलर के आउटफिट में अच्छे लग रहे थे। फ्लोरल एम्बेलिश्ड लहंगे में दुल्हन बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लहंगे को एक मैचिंग दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसके ऊपर किरण बॉर्डर था और एक मैचिंग एम्बेलिश्ड चोली थी।

divya

उन्होंने अपने लुक को स्टोन-एम्बेलिश्ड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़े से पूरा किया था। वहीं, उनके दूल्हे राजा प्रिंटेड शेरवानी में बेहद अच्छे लग रहे थे। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए दिव्या ने लिखा था, "इस क्षण से, हमारी प्रेम कहानी जारी है... रब राखा।"

divya

फिलहाल, दिव्या की शादी के बाद का उनका पहला लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.