Vamika से Arjun तक: अमीर इंडियन क्रिकेटर्स के बच्चे, जो विरासत में मिली विशाल संपत्ति के हैं वारिस

यहां हम आपको कुछ फेमस भारतीय क्रिकेटर्स के पॉपुलर बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पिता की विशाल संपत्ति के उत्तराधिकारी बनने के लिए तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Vamika से Arjun तक: अमीर इंडियन क्रिकेटर्स के बच्चे, जो विरासत में मिली विशाल संपत्ति के हैं वारिस

क्रिकेट भारत का सबसे पसंदीदा खेल है, यही कारण है कि पूरे देश में क्रिकेटर्स की न केवल तारीफ की जाती है, बल्कि उनकी पूजा भी की जाती है। दो 'आईसीसी क्रिकेट विश्व कप' जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के अलावा, भारत ने दशकों से कई मशहूर क्रिकेटर पैदा किए हैं।

सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, कपिल देव और अनिल कुंबले से लेकर राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, युवराज सिंह और विराट कोहली तक यह लिस्ट काफी लंबी है। हर कोई जानता है कि क्रिकेटर देश के पसंदीदा खेल का हिस्सा बनकर अच्छी खासी रकम कमाते हैं।

virat

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि क्रिकेटर्स की आय का प्राथमिक स्रोत उनकी मैच फीस है। इसके अलावा, कई क्रिकेटर्स ब्रांड डील, इवेंट, विज्ञापन और बहुत कुछ के माध्यम से मोटी रकम कमाते हैं। यहां हम भारत के कुछ अमीर क्रिकेटर्स के बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने पिता की विशाल संपत्ति विरासत में मिलेगी। तो, बिना किसी देरी के आइए सीधे इस पर आते हैं।

1. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर

sachin

दुनिया भर में अरबों लोग आज भी सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' मानते हैं। पूर्व क्रिकेटर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर से खुशी-खुशी शादी की है और उनके दो बच्चे सारा तेंदुलकर व अर्जुन तेंदुलकर हैं। सचिन की कुल संपत्ति के बारे में बात करें, तो कई रिपोर्टों के अनुसार, उनकी अनुमानित संपत्ति 1250 करोड़ रुपए है। सारा और अर्जुन सचिन की संपत्ति के वारिस हैं। 

2. सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली

Sourav Ganguly’s daughter, Sana Ganguly

भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली आज भी अपने बयानों और कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पूर्व बल्लेबाज अपनी पत्नी डोना गांगुली और बेटी सना गांगुली के साथ अपने रिटायरमेंट का आनंद ले रहे हैं। अगर हम सना को विरासत में मिलने वाली भारी संपत्ति के बारे में बात करें, तो कई रिपोर्ट के अनुसार, सौरव की कुल संपत्ति करीब 634 करोड़ रुपए है।

भारतीय क्रिकेटर्स की महंगी कारें: विराट की 'बेंटले स्पर' से हार्दिक की 'लेंबोर्गिनी' तक, देखें लिस्ट

3. राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ और अन्वय द्रविड़

Rahul Dravid’s sons, Samit Dravid and Anvay Dravid

'द वॉल' नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ विश्व क्रिकेट के उन चंद क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिनसे शायद ही कोई नफरत करता हो। पूर्व बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सम्मानित क्रिकेटर्स में से एक हैं। राहुल के निजी जीवन के बारे में बात करें, तो उन्होंने अपनी पत्नी विजेता द्रविड़ से खुशी-खुशी शादी की है और उनके दो बेटे समित द्रविड़ व अन्वय द्रविड़ हैं। कथित तौर पर राहुल द्रविड़ की कुल संपत्ति 320 करोड़ रुपए है।

4. वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और वेदांत

Virender Sehwag’s sons, Aryavir and Vedant

यह अक्सर कहा जाता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पास वीरेंद्र सहवाग जैसा आक्रामक, निडर और तकनीकी रूप से प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज कभी नहीं होगा। अपने चरम पर वह वास्तव में खेल के इतिहास के कुछ दिग्गज गेंदबाजों के लिए भी एक खतरा थे। सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के दो बच्चे आर्यवीर व वेदांत हैं। अगर मीडिया सूत्रों पर भरोसा किया जाए, तो वीरेंद्र की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए है।

5. गौतम गंभीर की बेटियां अजीन गंभीर और अनाइजा गंभीर

Gautam Gambhir’s daughters, Aazeen Gambhir and Anaiza Gambhir

गौतम गंभीर को आज भी विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक के रूप में याद किया जाता है। चाहे हम उनकी आक्रामकता के बारे में बात करें या तनावपूर्ण परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता के बारे में, गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनने वाले महानतम क्रिकेटर्स में से एक थे और रहेंगे। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो उन्होंने नताशा जैन से शादी की है और उनकी दो बेटियां अज़ीन गंभीर व अनाइज़ा गंभीर हैं। कई रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर की कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपए है।

6. सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया रैना और बेटा रियो रैना

Suresh Raina’s daughter, Gracia Raina and his son, Rio Raina

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर सुरेश रैना हमेशा से पसंदीदा क्रिकेटर्स में से एक रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर सबसे विनम्र क्रिकेट दिग्गजों में से एक हैं और उन कुछ क्रिकेटरों में से भी हैं, जो कभी किसी विवाद में नहीं फंसे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी और अपने बच्चों ग्रेसिया रैना व रियो रैना के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश रैना की कुल संपत्ति अनुमानित रूप से 200 करोड़ रुपए है।

MS Dhoni के रांची फार्महाउस से Virat Kohli के बंगले तक, जानें क्रिकेटर्स के महंगे घरों के बारे में

7. हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य पांड्या

Hardik Pandya’s son, Agastya Pandya

दमदार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। बल्लेबाज की शादी नताशा स्टेनकोविक से हुई है और उनका एक बेटा अगस्त्य पांड्या हैं। क्रिकेटर की कुल संपत्ति 91 करोड़ रुपए है।

8. रोहित शर्मा की बेटी समायरा

Rohit Sharma’s daughter, Samaira

मशहूर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट के सबसे सफल क्रिकेटर्स में से एक हैं। अपने करियर में अब तक उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, उससे वह भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो रोहित ने रितिका सजदेह से शादी की है और उनकी एक बेटी समायरा शर्मा हैं। रोहित की अनुमानित कुल संपत्ति 214 करोड़ रुपए है।

9. विराट कोहली की बेटी वामिका शर्मा

virat kohli

विश्व क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। कई रिपोर्टों के अनुसार, विराट की कुल संपत्ति 1050 करोड़ रुपए है। वह इस समय सक्रिय भारतीय क्रिकेटर हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वह अनुष्का शर्मा के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का आनंद ले रहे हैं। वह एक बच्ची वामिका शर्मा कोहली के प्यारे पिता भी हैं, जो उनके दिल की राजकुमारी हैं।

10. महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी

dhoni

जब हम क्रिकेट के बारे में बात कर रहे हों, तो महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र न करना असंभव है, क्योंकि वह भारत के इतिहास के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक हैं। चाहे हम उनके सफर के बारे में बात करें या 'आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011' फाइनल में उनके मैच जिताऊ सिक्सर के बारे में, एमएस धोनी का शानदार करियर हर क्रिकेटर का सपना है। पूर्व क्रिकेटर अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी और अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ सुर्खियों से दूर एक साधारण जीवन जीते हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, धोनी की अनुमानित कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपए है।

12 दिग्गज क्रिकेटर्स की खूबसूरत बेटियां: सोहा से लेकर सारा तक, जानें क्या करती हैं स्टार डॉटर्स

फिलहाल, इन बच्चों के बारे में आपका क्या कहना है, जो भविष्य में उत्तराधिकारी और उत्तराधिकारिणी बनने की ओर अग्रसर हैं? हमें कमेंट कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.