फैशन ब्लॉगर Juhi Godambe ने सेलिब्रेट की अपनी बेबी शॉवर पार्टी, 3D रोज-डिटेल्ड गाउन में आईं नजर

हाल ही में, फेमस फैशन ब्लॉगर जूही गोदांबे और उनके पति सिद्धार्थ जैन ने अपने करीबी दोस्तों व परिवार के साथ एक शानदार बेबी शॉवर पार्टी में हिस्सा लिया। आइए आपको ​इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

फैशन ब्लॉगर Juhi Godambe ने सेलिब्रेट की अपनी बेबी शॉवर पार्टी, 3D रोज-डिटेल्ड गाउन में आईं नजर

फैशन ब्लॉगर जूही गोदांबे (Juhi Godambe) सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'Arabella' नाम से अपना क्लोदिंग लेबल भी स्थापित किया है। इंस्टाग्राम पर उनके पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। जूही की निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो उन्होंने अपने बचपन के दोस्त सिद्धार्थ जैन से शादी की है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी शानदार बेबी शॉवर पार्टी की कुछ झलकियां साझा की हैं, जिसे उन्होंने अपने करीबी दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ सेलिब्रेट किया।

जूही गोदांबे अपनी बेबी शॉवर पार्टी में 3D रोज-डिटेल गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

13 सितंबर 2023 को जूही गोदांबे ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बेबी शॉवर पार्टी की एक अनमोल झलक साझा की। कपल ने एक आउट​डोर सेलिब्रेशन का विकल्प चुना था और न्यूड थीम वेन्यू को रंगीन गुब्बारों, ताजे फूलों और झूमरों से सजाया गया था।

Juhi Godambe Baby Shower Bash

इवेंट में जूही ने पाउडर-ब्लू कलर का बॉडी-हगिंग स्लीवलेस गाउन पहना था, जिसमें सामने 3डी रोज डिटेलिंग थी। न्यूड मेकअप, खुले बाल, स्टेटमेंट इयररिंग्स और व्हाइट फ्लैट्स ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर उनके पति सिद्धार्थ व्हाइट पैंट और स्पोर्ट्स शूज़ के साथ बेबी पिंक कलर की शर्ट में काफी जच रहे थे।

Juhi Godambe Baby Shower Bash

Juhi Godambe Baby Shower Bash

जैसे ही वीडियो सामने आया, हमें गोद भराई सेरेमनी में होने वाले माता-पिता की मौज-मस्ती की एक झलक मिली। गाने और डांस से लेकर एक्सटेम्पोर सेशन तक, पार्टी की सभी चीजें खास थीं। एक झलक में जूही और सिद्धार्थ को एक सुंदर थ्री-टियर केक काटते हुए देखा जा सकता है, जो ब्राउन, ब्लू एंड पिंक कलर के फोंडेंट से सजाया गया था।

Juhi Godambe Baby Shower Bash

इसमें एक जंबो हाथी, गुब्बारे, धनुष और बॉल्स के छोटे चित्र भी शामिल थे। वीडियो के साथ जूही ने लिखा, ''और फिर, हमने अपने सबसे प्यारे दोस्तों और परिवार के साथ बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया। यह हमारे जीवन की सबसे प्यारी और सबसे अच्छी शाम थी। यहां एक झलक है!''

जब जूही गोदांबे ने अपनी मराठी गोद भराई सेरेमनी की झलकियां की थीं शेयर

8 सितंबर 2023 को जूही ने अपनी मराठी गोद भराई सेरेमनी (जिसे ओटी भरनी कहा जाता है) की कुछ झलकियां साझा की थीं। इस दौरान वह ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें गोल्डन कलर का ब्रॉड बॉर्डर था। उन्होंने अपने पूरे लुक को एक गोल्डन नेकलेस, एक मल्टीलेयर चेन, झुमके और एक नथ के साथ संवारा था। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाकर गजरा लगाया था। वहीं, सिद्धार्थ व्हाइट कलर के कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Juhi Godambe

जब 'GQ बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड्स' में जूही ने शीयर गाउन में फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप 

9 सितंबर 2023 को जूही गोदांबे ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपना एक बेहद ग्लैमरस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में होने वाली मां शीयर गाउन में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद स्टनिंग लग रही थी। जूही ने खुलासा किया था कि यह 'GQ बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड्स 2023' का उनका लुक है, जो 8 सितंबर 2023 को हुआ था।

Juhi Godambe

फिलहाल, जूही की बेबी शॉवर पार्टी की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.