बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा गौहर खान (Gauahar Khan) की जैद दरबार (Zaid Darbar) संग शादी को करीब चार महीने होने वाले हैं। शादी के बाद गौहर और जैद अभी तक हनीमून पर नही जा सके हैं। हालांकि, कपल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के संग प्यार भरी तस्वीरें व वीडियो शेयर करता रहता है। हाल ही में, गौहर खान ने जैद दरबार संग कुछ तस्वीरें शेयर करके अपने हनीमून ट्रिप पर ना जा पाने के कारण के बारे में जानकारी दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले तो ये जान लीजिए कि, गौहर खान और जैद दरबार की मुलाकात एक ग्रॉसरी शॉप में हुई थी। पहली मुलाकात में ही जैद का दिल गौहर पर आ गया था। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार भी हो गया। गौहर और जैद के बीच लगभग 12 साल का अंतर है, लेकिन इस अंतर को भूलते हुए दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। एक दिन जैद ने गौहर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और गौहर ने भी शादी के लिए उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद 25 दिसंबर 2020 को दोनों ने मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। (ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने मां शर्मिला टैगोर संग भाई सैफ के बचपन की फोटो की शेयर, बेहद क्यूट दिख रहे एक्टर)
अब आइए आपको दिखाते हैं गौहर खान का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 12 अप्रैल 2021 को गौहर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जैद दरबार संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में जैद दरबार सफेद टी-शर्ट के ऊपर येलो शर्ट पहने हुए हैं, जिसे उन्होंने ओपन किया हुआ है। वहीं, गौहर सफेद टी-शर्ट और डेनिम जींस के ऊपर ब्लू जैकेट कैरी की हुई हैं। कुल मिलाकर दोनों हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या को दी है 'बच्चन टैग' से डील करने की ट्रेनिंग, अभिषेक बच्चन ने किया शेयर)
इसे शेयर करते हुए गौहर ने एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''तो हमने अभी तक हनीमून का नाम नहीं लिया है। जब से हमारी शादी हुई है तब से जिंदगी बिल्कुल क्रेजी हो गई है। शूट, जैद स्टूडियोज़ लॉन्च (@atrangz), हमारे डैड का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहा, वो हमें छोड़कर चले गए, इससे भी ज्यादा ड्रामा ... लेकिन जो मेरे पास था वह जीवन का सबसे अच्छा उपहार है जो अल्लाह ने मुझे दिया है, मेरा ज़ैद! हमेशा मेरी ताकत के रूप में। हम एक छोटी वर्कट्रिप को भी अच्छे समय में तब्दील करके उसे हॉलिडे जैसा बना देते हैं ! हर दिन शहद की तरह मीठा होता है। हर पल ऐसा लगता है जैसे मैं चंद्रमा पर हूं।'' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करके जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इसके पहले, गौहर खान ने 11 अप्रैल 2021 को एक वीडियो शेयर करके बताया था कि साल 2020 में लगा लॉकडाउन 2021 में लगे लॉकडाउन से कितना अलग है। इस वीडियो में गौहर ने बताया है कि, जब साल 2020 में लॉकडाउन लगा था तब वह सिंगल और परेशान थीं और अब उनकी शादी हो गई है तो साल 2021 में लगे लॉकडाउन में वह अपने पति जैद के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं और डांस करती नजर आ रही हैं। गौहर ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ''सच्ची कहानी दोस्तों। इस ट्रेंड को फॉलो करने में बहुत मजा आया। जैद दरबार मेरे क्रेजी।'' (ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने मां के निधन पर शेयर किया इमोशनल नोट, पढ़कर छलक पड़ेंगे आपके आंसू)
फिलहाल, शादी के बाद अब गौहर खान और जैद दरबार अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं, और आए दिन एक्ट्रेस अपने फैंस को इसकी झलकियां फोटोज और वीडियोज के माध्यम से दिखा रही हैं। तो आपको गौहर खान और जैद दरबार की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।