'BB OTT 2' फेम Jad Hadid को मिला प्यार? अपनी मिस्ट्री GF संग दिखे एक्टर, जानें कौन हैं उनकी लेडीलव

हाल ही में, 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम जैद हदीद को एक लड़की के साथ देखा गया, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह उनकी गर्लफ्रेंड है। आइए आपको जैद की रूमर्ड मिस्ट्री गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'BB OTT 2' फेम Jad Hadid को मिला प्यार? अपनी मिस्ट्री GF संग दिखे एक्टर, जानें कौन हैं उनकी लेडीलव

लेबनानी एक्टर व मॉडल जैद हदीद (Jad Hadid) को रियलिटी सो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई और अब वह इंडिया में भी जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं। शो में उन्होंने अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के साथ अपने लिप-लॉक किस के चलते सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, घर से बाहर निकलते ही जैद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्हें एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह जैद की गर्लफ्रेंड है। अब उनकी मिस्ट्री गर्लफ्रेंड की पहचान सामने आई है। 

बता दें कि 18 अगस्त 2023 को जैद हदीद को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पैपराजी द्वारा मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां जैद अपनी लेडीलव के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आए। जैसे ही वीडियो सामने आया, लोगों ने जैद की गर्लफ्रेंड के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया और अब उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, जैद की गर्लफ्रेंड का नाम फिरोजा खान (Firoza khan) है, जो सिंगर और रैपर हैं। उन्हें 'खानजादी' के नाम से जाना जाता है।

JAD

जैद की गर्लफ्रेंड ने आकांक्षा को दी उनसे दूर रहने की चेतावनी

हाल ही में, सामने आए वीडियो ने फैंस को तब चौंका दिया था, जब जैद सिंगर-रैपर फिरोजा खान के साथ दिखाई दिए। एक वायरल वीडियो में फ़िरोज़ा खान और जैद को कुछ प्यार भरे पल साझा करते हुए देखा गया। हालांकि, इस दौरान जब जैद से आकांक्षा पुरी के बारे में पूछा गया, तो उनकी लेडीलव ने आकांक्षा को चेतावनी देते हुए कहा था- 'आकांक्षा, जैद से दूर रहें, ठीक है।' इससे उनके और जैद की डेटिंग की खबरें शुरू हो गईं।

वीडियो में जहां जैद प्रिंटेड शर्ट और रिप्ड जींस में हमेशा की तरह बेहद डैशिंग लग रहे थे। वहीं, उनकी लेडीलव ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल और नेचुरल मेकअप में वह अपनी प्यारी मुस्कुराहट के साथ बहुत प्यारी लग रही थीं। अपने लुक को उन्होंने एक ब्लैक बैग के साथ कंप्लीट किया था। 

JAD HADID

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जैद हदीद और आकांक्षा पुरी की किस कंट्रोवर्सी

जैद और आकांक्षा की बात करें, तो उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने 30 सेकंड के स्टीमी किस की बदौलत सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, जैद ने आकांक्षा को 'बैड किसर' कहा था, लेकिन शो से बाहर होने के बाद उन्होंने आकांक्षा से माफी भी मांगी थी। हाल ही में, उन्हें मुंबई में एक इवेंट में देखा गया था, जहां दोनों ने एक-दूजे को गालों पर किस किया था। हालांकि, इसके लिए वे ट्रोल भी हो गए थे। नेटिजंस की प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें।

JAD HADID

हालांकि, अभी जैद ने अपनी डेटिंग रूमर्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन फैंस ने उनके रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि जैद अपनी पत्नी रमोना खालिद से तलाक ले चुके हैं। उनकी एक बेटी है, जिसके साथ जैद अपने इंस्टा अकाउंट से प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

JAD HADID

फिलहाल, जैद और उनकी मिस्ट्री गर्लफ्रेंड के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.