Jad Hadid-Akanksha Puri ने एक बार फिर पब्लिकली किया किस, नेटिजंस ने कहा- 'ये नहीं सुधरेंगे'

हाल ही में, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के एक्स कंटेस्टेंट्स आकांक्षा पुरी और जैद हदीद को एक इवेंट में देखा गया, जहां दोनों एक-दूजे को किस करते दिखे। इसके लिए अब वह ट्रोल भी हो गए हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Jad Hadid-Akanksha Puri ने एक बार फिर पब्लिकली किया किस, नेटिजंस ने कहा- 'ये नहीं सुधरेंगे'

लेबनानी एक्टर-मॉडल जैद हदीद (Jad Hadid) को 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था, जिससे उन्हें इंडिया में भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। शो में एक बार वह अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को किस करते हुए नजर आए थे, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में, दोनों को 'बिग बॉस ओटीटी 2' के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ मुंबई में एक इवेंट में देखा गया, जहां जैद एक बार फिर आकांक्षा को किस करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, इसके लिए अब वह ट्रोल हो गए हैं।

पब्लिकली किस करने पर ट्रोल हुए आकांक्षा-जैद हदीद

हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जैद हदीद और आकांक्षा पुरी एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, दोनों 'बीबी हाउस' के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ एक इवेंट में शामिल हुए थे। वहां मीडियाकर्मियों और पैपराजी के बीच जैद ने आकांक्षा को गाल पर किस कर लिया। इसके बाद जब पैपराजी ने 'वन्स मोर-वन्स मोर' कहा, तो आकांक्षा ने भी जैद को किस किया। हालांकि, इसके लिए उन्हें अब काफी ट्रोल किया जा रहा है।

jad hadid

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जैसे ही सोशल मीडिया पर जैद और आकांक्षा का ये वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर अपनी-अपनी राय रखनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'ये नहीं सुधरेंगे।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'क्या ही नौटंकी है।' वहीं, एक ने दावा किया कि इसीलिए पारस छाबड़ा ने आकांक्षा से ब्रेकअप किया था। यूजर ने लिखा, 'इसीलिए पारस ने इसको छोड़ा था।' यहां देखें कमेंट्स।

jad hadid-akanksha

jad hadid-akanksha

jad hadid-akanksha

jad hadid-akanksha

jad hadid-akanksha

'बिग बॉस हाउस' में जैद और आकांक्षा की 'किस कंट्रोवर्सी'

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में एक टास्क के दौरान आकांक्षा और जैद हदीद ने लिप-लॉक किस किया था, जो इस सीजन के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गया था। 'वीकेंड का वार' के दौरान होस्ट सलमान खान ने आकांक्षा और जैद दोनों को उनकी हरकतों के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। बाद में जैद ने आकांक्षा को एक 'खराब किसर' भी कहा था, जिसके बाद उनकी और भी ज्यादा किरकिरी हो गई थी।

जब जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी को 'खराब किसर' कहने के लिए मांगी थी माफी 

हालांकि, घर से निकले के बाद जैद ने आकांक्षा को 'बैड किसर' कहने पर माफी भी मांगी थी। 'इंडिया टुडे' के साथ एक साक्षात्कार में जैद हदीद ने कहा था, "मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने कहा कि आकांक्षा एक खराब किसर हैं। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर आप (आकांक्षा) यह देख रही हैं, तो मुझे सच में खेद है। यह मेरी आपसे माफी है। आप एक महान महिला हैं, एक खूबसूरत महिला हैं और एक अद्भुत किसर हैं। मुझे स्वीकार करना होगा कि मैं बेवकूफ था। मैं जोक करने की कोशिश कर रहा था और हम निश्चित रूप से जल्द ही मिलेंगे और इन चीजों पर बात करेंगे।"

jad hadid-akanksha

बता दें कि 2022 में आकांक्षा ने सिंगर मीका सिंह के स्वंयवर रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' में हिस्सा लिया था, जिसकी वह विनर बनी थीं। मीका ने 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में आकांक्षा को अपनी दुल्हन के रूप में चुना था। हालांकि, उन्होंने शो खत्म होने के बाद भी शादी नहीं की। दिलचस्प बात ये है कि शो में आने से पहले आकांक्षा और मीका के रिलेशन की खबरें थीं, लेकिन आकांक्षा ने मीका को हमेशा ही अपना दोस्त कहा है। 

इससे पहले, उन्होंने टीवी एक्टर पारस छाबड़ा को डेट किया था, लेकिन जब पारस 'बिग बॉस 13' में गए थे, उसके बाद उनकी नजदीकियां अपनी को-कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के साथ बढ़ने लगी थीं, जिसके बाद उनका और आकांक्षा का ब्रेकअप हो गया था। आकांक्षा पुरी की लव लाइफः पारस-सिद्धार्थ से लेकर मीका सिंह तक, इन एक्टर्स संग जुड़ चुका है नाम

akanksha puri

फिलहाल, किस करने पर हुई जैद-आकांक्षा की ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.