किश्वर मर्चेंट के एक्स BF हितेन पेंटल ने एक्ट्रेस संग बॉन्डिंग पर की बात, कहा- 'अब हम दोस्त हैं'

टीवी इंडस्ट्री के एक्स कपल हितेन पेंटल और किश्वर मर्चेंट का अफेयर किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में, हितेन पेंटल ने ब्रेकअप के बाद अपनी बॉन्डिंग पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

किश्वर मर्चेंट के एक्स BF हितेन पेंटल ने एक्ट्रेस संग बॉन्डिंग पर की बात, कहा- 'अब हम दोस्त हैं'

ब्रेकअप के बाद भी एक्स कपल के बीच दोस्ती का रिश्ता बना रह सकता है। फिल्म इंडस्ट्री में इसे कई लोगों ने साबित भी करके दिखाया है। इसी लिस्ट में एक नाम एक्टर हितेन पेंटल (Hiten Paintal) और किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) का भी है। दोनों एक समय में रिलेशनशिप में थे और ये बात किसी से भी छिपी नहीं है, लेकिन किसी कारणवश इनका ब्रेकअप हो गया था। किश्वर अब अभिनेता-गायक सुयश राय से शादी कर चुकी हैं और एक बच्चे की मां भी हैं। हालांकि, हितेन और किश्वर के बीच अब भी अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में, एक्टर ने इस बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

Kishwer Instagram

पहले तो ये जान लीजिए कि किश्वर मर्चेंट और हितेन पेंटल करीब साढ़े तीन साल तक रिलेशनशिप में थे और साल 2008 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के 8 साल बाद साल 2016 में किश्वर ने सिंगर व एक्टर सुयश राय के साथ शादी की और अब वह अपने बेटे के साथ हैप्पी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वहीं, हितेन भी शादीशुदा हैं। 

kishawar

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा के बर्थडे पर डांस से जमाया था रंग, भांगड़ा करते दिखे कुणाल-ईशान)

हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान हितेन पेंटल ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, ''एक्स दोस्त भी हो सकते हैं। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो आप अपने पार्टनर के साथ काफी समय बिताते हैं। आप एक साथ बढ़ते हैं। रिश्ते में प्यार के अलावा आपसी सम्मान भी होता है, तो यह बंधन हमेशा रहेगा। आप उस व्यक्ति के लिए अच्छी कामना करते हैं, भले ही आप अलग हो जाएं।'' 

Kishwer Instagram

अभिनेता ने स्वीकार किया कि मैच्योरिटी के इस लेवल तक पहुंचना रातों-रात डेवलपमेंट नहीं था। वह साझा करते हैं, ''बेशक, शुरुआत में यह अजीब था, जब 2008 में हमारा रिश्ता खत्म हो गया। हमारे दोस्तों का गैंग भी अलग हो गया, क्योंकि वे हमें एक साथ नहीं बुलाना चाहते थे कि क्या हम एक-दूसरे के आसपास सहज होंगे। हालांकि, आप अपने अतीत को थामे नहीं रह सकते। किश्वर और मैं एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और अब हमें चीजों को स्वीकार करना सीखना होगा। जब हम मिलते हैं तो वही मस्ती करते हैं, जो हम साथ रहते हुए करते थे। हमारे बीच सब कुछ बहुत ही सामान्य और सरल है।''

Kishwer Instagram

(ये भी पढ़ें- सुहाना खान मुंबई एयरपोर्ट पर मां गौरी खान के साथ आईं नजर, 4 लाख के बैग ने खींचा ध्यान)

मौजूदा समय में उनके साथ अपने समीकरण के बारे में बात करते हुए हितेन कहते हैं, ''हम नियमित रूप से बात नहीं करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया आपको दूसरे व्यक्ति के जीवन में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी देता है। जब उन्हें बेबी हुआ, तो मैंने उन्हें बधाई दी थी।'' वास्तव में वह अपने पति सुयश के साथ एक अच्छा समीकरण साझा करती हैं। इस पर हितेन कहते हैं, ''मैं सुयश को उस समय से जानता हूं, जब उन्होंने किश्वर को डेट करना शुरू किया था और हमारा बंधन थोड़ा भी नहीं बदला है। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं। हमारे मन में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है।''

Kishwer Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें, तो हितेन ने 14 साल बाद 'मुस्कुराने की वजह तुम हो' के साथ टीवी पर वापसी की है। अपनी दूसरी पारी के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, ''मेरी जर्नी क्रू मेंबर्स और सह-अभिनेताओं के एक अद्भुत सेट के कारण अधिक दिलचस्प रही है, जो एक परिवार की तरह हो गए हैं। मैं ओटीटी में भी जाना चाहूंगा, क्योंकि यह टीवी से अलग है। हालांकि, अभी मेरा शेड्यूल काफी बिजी है।''

hiten

(ये भी पढ़ें- रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने बेटे को दिया जन्म, प्यारी सी झलक के साथ बताया नाम)

फिलहाल, हितेन पेंटल के इस इंटरव्यू के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.