ऋतिक रोशन ने अपना रिलेशनशिप बढ़ाया आगे, गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग लिव इन में रहेंगे एक्टर : रिपोर्ट

बी-टाउन से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्टर ऋतिक रोशन अब अपने रिलेशनशिप को एक कदम और आगे बढ़ा रहे हैं। एक्टर अब अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग लिव इन में रहेंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

ऋतिक रोशन ने अपना रिलेशनशिप बढ़ाया आगे, गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग लिव इन में रहेंगे एक्टर : रिपोर्ट

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshanइन दिनों सिंगर सबा आजाद (Saba Azadको डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, सबा आजाद अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में भी स्पॉट की जाती हैं, लेकिन अब ऋतिक रोशन अपने रिश्ते को एक कदम आगे लेकर जा रहे हैं। ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने एक अपार्टमेंट भी देख लिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Hrithik Roshan

'इंडिया टुडे' से मिली जानकारी के अनुसार, ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले कुछ समय से साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों मुंबई स्थित अपार्टमेंट 'मन्नत' में साथ रहने का सोच-विचार कर रहे हैं। बिल्डिंग की टॉप दो फ्लोर्स अभी रेनोवेट हो रही हैं। कपल जल्द ही इन दोनों फ्लोर्स पर शिफ्ट होगा। कुछ समय पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन ने दो अपार्टमेंट्स पर करीब 100 करोड़ रुपए लगाए हैं। यह अपार्टमेंट तीन फ्लोर में बना है। इसमें से दो टॉप फ्लोर्स ऋतिक रोशन ने 97.50 करोड़ में खरीदे थे।

Hrithik Roshan

हाल ही में, सबा ने अपने फैंस के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सबा अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ अपना खास दिन सेलिब्रेट करती नजर आ रही थीं। इसी के साथ सबा ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा था। सबा द्वारा शेयर की गई वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

rithik

बता दें कि ऋतिक रोशन की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों का तलाक हो चुका है। हालांकि, दोनों ही अपने बेटों की परविश मिलकर करते हैं। जहां ऋतिक, सबा को डेट कर रहे हैं। वहीं, सुजैन खान, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

Rithik

ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। दोनों पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद संभाल रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

rithik

खैर, आप एक्टर के इस फैसले पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.