Ileana D'Cruz ने 1 महीने के बेटे Koa संग दिखाई अपनी सुबह की झलक, स्ट्राइप्ड ड्रेस में दिखा लाडला

हाल ही में, एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे कोआ संग अपनी सुबह की झलक दिखाई है, जो वाकई बेहद प्यारी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ileana D'Cruz ने 1 महीने के बेटे Koa संग दिखाई अपनी सुबह की झलक, स्ट्राइप्ड ड्रेस में दिखा लाडला

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D Cruz) इस समय अपने न्यूबोर्न बेबी के साथ अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। इलियाना और उनके पार्टनर माइकल डोलन ने 1 अगस्त 2023 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था। तब से एक्ट्रेस अपने बच्चे के साथ प्यारी झलकियां शेयर कर रही हैं। 

इलियाना डिक्रूज़ ने अपने बेटे के साथ अपनी सुबह की दिखाई झलक

1 सितंबर 2023 को इलियाना डिक्रूज़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बच्चे कोआ के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा की। फोटो में इलियाना ने अपने बच्चे के साथ अपनी सुबह की झलक दिखाई, जो वाकई बेहद प्यारी थी। मोनोक्रोम तस्वीर में इलियाना बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही थीं, जबकि उनका बच्चा उनके करीब शांति से सो रहा था। स्ट्राइप्ड ड्रेस में कोआ बहुत प्यारे लग रहे थे। तस्वीर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा, "सुबह, मेरे बेटे के साथ।"

Ileana D'Cruz

इलियाना डिक्रूज़ ने जब से अपने बेटे का स्वागत किया है, तब से वह उसके संग खास पलों की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। उदाहरण के लिए 22 अगस्त 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर इलियाना ने अपने बच्चे कोआ की एक झलक साझा की थी और उसके स्लीपिंग टाइम की एक झलक दिखाई थी। तस्वीर में कोआ अपने बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे थे और उनकी मां इलियाना ने उनके छोटे पैर की तस्वीर क्लिक की थी। हालांकि, इस दौरान कोआ को चेहरा रिवील नहीं किया गया था, लेकिन रजाई में लिपटा हुआ नन्हा शहजादा प्यारा लग रहा था। इसके ऊपर न्यू मॉम ने लिखा था, "पीकाबू।"

Ileana D'Cruz

जब इलियाना डिक्रूज़ ने अपने बेटे संग शेयर की थी पहली फोटो

इलियाना डिक्रूज अपने बेटे कोआ के साथ हर पल का आनंद ले रही हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल इसका सबूत हैं। 9 अगस्त 2023 को इलियाना ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर कोआ के साथ पहली तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनका बेबी एक्ट्रेस की उंगलियां पकड़े हुए दिखाई दे रहा था। इस फोटो के साथ इलियाना ने लिखा था, "तुम्हारी मम्मा बनने का एक सप्ताह।"

Ileana D'Cruz

जब इलियाना ने शेयर की अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन के जन्म की घोषणा

यह 5 अगस्त 2023 को था, जब इलियाना ने अपने मुंचकिन की पहली झलक दिखाई थी। अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए एक्ट्रेस ने एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बच्चा शांति से सोता हुआ क्यूट लग रहा था। अनमोल तस्वीर के साथ इलियाना ने अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए उसके यूनिक नाम को भी रिवील किया था। उन्होंने लिखा था, “कोआ फीनिक्स डोलन का परिचय। 1 अगस्त 2023 को जन्म।”

Ileana D'Cruz

फिलहाल, आपको इलियाना द्वारा उनके बेटे के साथ शेयर की गई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.