Imran Khan ने Kriti Kharbanda की बर्थडे पार्टी में रूमर्ड GF Lekha संग अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल?

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने 30 अक्टूबर 2023 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इमरान खान व उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Imran Khan ने Kriti Kharbanda की बर्थडे पार्टी में रूमर्ड GF Lekha संग अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल?

मशहूर अभिनेता इमरान खान (Imran Khanने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, 'किडनैप', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'आई हेट लव स्टोरीज', 'डेल्ही बेली' और कई अन्य फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद भी वह 2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' में काम करने के बाद से सुर्खियों से गायब हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो इमरान 2019 में अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हो गए थे और कुछ समय बाद लेखा वाशिंगटन के साथ उनके कथित संबंध की अफवाहें उड़ीं। एक बार फिर, रूमर्ड लवबर्ड्स कृति खरबंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन में एक साथ शामिल हुए।

Imran Khan

कृति खरबंदा की बर्थडे पार्टी में इमरान खान अपनी रूमर्ड GF लेखा वाशिंगटन के साथ हुए शामिल

30 अक्टूबर 2023 को कृति खरबंदा ने एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी की मेजबानी की और पार्टी में इंडस्ट्री के कई ए-लिस्टर्स ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में इमरान खान के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी शामिल हुईं। इंटरनेट पर सामने आईं कुछ तस्वीरों और वीडियोज में इमरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा के साथ खुशी-खुशी पोज देते नजर आए। अभिनेता ब्लैक कलर की फुल स्लीव्स की टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट और व्हाइट स्नीकर्स में हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर, लेखा ने प्लंजिंग नेकलाइन वाला फ्लोई गाउन पहना था, जिसके साथ श्रग, हल्का मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल था।

imran

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कृति खरबंदा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं अन्य हस्तियां

कृति खरबंदा के जन्मदिन के जश्न में इंडस्ट्री से उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए, जिनमें उनके लविंग बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट, कृति सेनन, सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया शेट्टी के साथ, ऋचा चड्ढा और उनके पति अली फज़ल व कई अन्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए बर्थडे गर्ल डीप नेक वाली पिंक कलर की मिनी ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ग्लैम मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें विंग्ड आईज, पिंक लिपस्टिक, ब्लश्ड चीक्स और एक खुला हेयरस्टाइल शामिल था।

Imran Khan

Imran Khan

इमरान खान की अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका मलिक को फिर से मिला प्यार? तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब इमरान खान पहली बार दिखे थे लेखा वाशिंगटन के साथ

कुछ समय पहले, पैपराजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में इमरान खान को किसी जगह से बाहर निकलते समय लेखा वाशिंगटन का हाथ पकड़े देखा गया था। उन्हें एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते देखा गया था और उनकी केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा था। झलकियों में इमरान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में हैंडसम लग रहे थे, जबकि लेखा ब्लैक कलर की प्रिंटेड ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपनी आउटिंग की झलकियों से अपने रिश्ते की अफवाहों को हवा दी थी, लेकिन इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई थी।

imran

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

लेखा की वजह से इमरान खान और अवंतिका मलिक में हुई अनबन?

बता दें कि इमरान खान ने 10 जनवरी 2011 को अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका मलिक से शादी की थी और 9 जून 2014 को उन्होंने अपनी जिंदगी में बेटी इमारा मलिक खान का स्वागत किया था। हालांकि, 2019 में उनके रिश्ते में खटास आ गई और उनके अलग होने की खबरें ऑनलाइन सामने आई थीं। बाद में 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लेखा के साथ इमरान के कथित संबंध के कारण उनका अपनी पत्नी अवंतिका से तलाक हो गया था।

imran

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया था कि इमरान और लेखा बहुत लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे, क्योंकि अभिनेता लेखा के पति पाब्लो चटर्जी के बहुत अच्छे दोस्त थे। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बिना किसी को बताए उनके अफेयर की अफवाह शुरू हो गई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सबकी नजरों से दूर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन से मिलने के लिए इमरान ने अपने घर के पास ही पाली हिल (बांद्रा) में एक संपत्ति भी खरीदी है। 

सूत्र ने कहा था, "दरअसल, अवंतिका के बंगले से बाहर जाने के बाद इमरान ने लेखा को अपने सर्कल में भी शामिल करना शुरू कर दिया है। इससे लेखा की शादी भी टूटने की कगार पर आ गई है। दोनों परिवार इस समय पूरी तरह से बिखरे हुए हैं।"

imran

फिलहाल, आप इमरान और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा की हालिया पब्लिक अपीयरेंस के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.