क्रिकेटर आर अश्विन का शानदार घर: लिविंग रूम से लेकर वर्क स्पेस तक, सब कुछ है आलीशान

इस स्टोरी में हम आपको इंडियन क्रिकेटर आर अश्विन के शानदार घर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्रिकेटर आर अश्विन का शानदार घर: लिविंग रूम से लेकर वर्क स्पेस तक, सब कुछ है आलीशान

17 सितंबर 1986 को चेन्नई के एक तमिल भाषी परिवार में जन्मे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भारतीय क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह आईपीएल क्रिकेट टीम 'राजस्थान रॉयल्स' का भी हिस्सा हैं। क्रिकेटर लगातार अपने करियर की ऊंचाइयां छू रहे हैं, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, वह एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। वह चेन्नई में अपनी पत्नी पृथ्वी नारायणन और बच्चों के साथ एक आलीशान घर में रहते हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनके घर के अंदर की तस्वीरें।

R Ashwin

पहले उनकी और उनकी पत्नी की लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं। अश्विन और पृथ्वी स्कूल के दोस्त हैं। स्कूल के दिनों से ही अश्विन को पृथ्वी से प्यार था। हालांकि, उनका रिश्ता तब और मजबूत हो गया, जब दोनों ने चेन्नई के एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया था। चूंकि परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे, इसलिए कभी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। अश्विन और पृथ्वी ने बिना किसी परेशानी के अपनी हैप्पी डेटिंग पीरियड का आनंद लिया और 13 नवंबर 2011 को तमिल रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। साल 2015 में कपल ने बेटी अखिरा का स्वागत किया था और 21 दिसंबर 2016 को वे आध्या के माता-पिता बने थे। अब आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन और पृथ्वी नारायणन की लव स्टोरी: कॉलेज फ्रेंड से जीवन साथी बनने तक, ऐसी है कहानी)

R Ashwin with wife

अश्विन अपने परिवार के साथ चेन्नई के वेस्ट माम्बलम में रहते हैं। उनके आलीशान घर की झलकियां उनके और उनकी पत्नी पृथ्वी के इंस्टाग्राम पर देखने को मिलती हैं। उनका लिविंग रूम किसी शाही स्थान से कम नहीं लगता है। उन्होंने व्हाइट दीवारों के साथ क्रीम कलर के काउचेस लगवाए हैं और इसके पीछे एक बड़ी सी पेंटिंग पूरे एरिया के लुक में चार-चांद लगा रही है। यही नहीं, काउचेस के बीच में मौजूद लकड़ी के टेबल पर रखे आर्टपीस और इसके बगल में रखे लैंप बता रहे हैं कि, उन्होंने बेहद सोच-समझकर अपना घर डिजाइन किया है।

R Ashwin with wife

उनके बड़े से लिविंग रूम में सिर्फ व्हाइट काउचेस नहीं, बल्कि रंग बिरंगे सोफे भी रखे हुए एक हैं। लिविंग रूम के एक दीवारों को पेंटिंग्स और आर्टपीस से अट्रैक्टिव बनाया गया है। लिविंग रूम से जुड़ी एक बड़ी खिड़की है और जगमगाती लाइटिंग्स पूरे घर को रोशन कर देती है।

R Ashwin wife

अश्विन के घर में एक प्यारा ऑफिस भी बना है। शेल्फ पर एक एपल का कंप्यूटर रखा है और आसपास की जगहों को सुंदर काउचेस व आर्टपीस से सजाया गया है। 

R Ashwin House

इस एरिया को ऑरेंज काउचेस और लकड़ी के फर्नीचर के साथ स्टाइलिश और क्लासी बनाया गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि, उनका घर एक आलीशान जगह है।

R Ashwin Wife

एक पुरानी तस्वीर में हमें अश्विन के घर में बने बैकयार्ड की झलक देखने को मिली। उनके घर का गार्डन वाकई बेहद खूबसूरत था।

R Ashwin Wife Family

सिर्फ लिविंग रूम या वर्क प्लेस ही नहीं, बल्कि अश्विन के घर की सीढ़ियां भी अट्रैक्टिव हैं। सीढ़ियों के साइड की कलरफुल दीवार पर कई सारी पेंटिंग्स और वॉल आर्ट पीस लगे हुए हैं।

R Ashwin Wife

अश्विन ने अपने घर में ही जिम एरिया बनाया हुआ है, जो काफी सुंदर है।

(ये भी पढ़ें- सिंगर अरमान मलिक ने कराई अपने आलीशान आशियाने की सैर, घर में ही बनाया है म्यूजिक रूम)

फिलहाल, आपको आर अश्विन का घर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.