इंडियन फुटबॉलर Sunil Chhetri बने डैडी, पत्नी Sonam Bhattacharya ने बेटे को दिया जन्म

भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री डैडी बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

इंडियन फुटबॉलर Sunil Chhetri बने डैडी, पत्नी Sonam Bhattacharya ने बेटे को दिया जन्म

भारत के फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्य (जो पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं) के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इसी के साथ कपल ने अपनी लाइफ में नई जर्नी शुरू की है।

फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री बने पापा

'न्यूज18 बांग्ला' के अनुसार, सोनम को प्रेग्नेंसी के दौरान डेंगू का पता चला था, लेकिन बताया गया है कि मां और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। छेत्री यकीनन अपने फुटबॉल इतिहास में भारत के बेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए 92 गोल किए हैं, जो उन्हें अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, ईरान के अली डेई और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अंतरराष्ट्रीय इतिहास में चौथा सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बनाता है।

Sunil Chhetri

सुनील छेत्री का करियर

उन्होंने हाल ही में, 'साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप' में भारत के लिए परफॉर्मेंस किया था, जहां उन्होंने भारत को 9वां खिताब दिलाया और देश के लिए 5 गोल के साथ टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर बनने में सफल रहे। उन्होंने 'Most Valuable Player' का पुरस्कार भी जीता।

Sunil Chhetri

भारतीय फुटबॉल में छेत्री का योगदान बहुत बड़ा रहा है। यह संभव नहीं है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय सर्किट में उनकी बराबरी कर सके, क्योंकि 39 साल के होने के बावजूद वह हमेशा की तरह एक्टिव दिखते हैं। वह 'इंडियन सुपर लीग' (आईएसएल) में 135 मैचों में 56 गोल के साथ दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 'आईएसएल', 'बेंगलुरु एफसी' और 'मुंबई सिटी एफसी' जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने आई-लीग में 'चर्चिल ब्रदर्स', 'मोहन बागान', 'डेम्पो', 'ईस्ट बंगाल' और अन्य टीमों को भी लीड किया है।

Sunil Chhetri

क्या करती हैं सुनील छेत्री की पत्नी सोनम?

4 दिसंबर 2017 को कोलकाता में एक ग्रैंड वेडिंग करने के करीब 6 साल बाद सुनील और सोनम ने पैरेंटहुड जर्नी शुरू की है। सुनील छेत्री ने जून 2023 इंटरनेशनल कप में Vanuatu के खिलाफ भारत के लिए अपना 86वां गोल किया था। इसी दौरान स्टेडियम में ही उन्होंने खास अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

sunil chetri

फिलहाल, हम भी सुनील छेत्री को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.