फुटबॉलर Sunil Chhetri ने गोल करने के बाद यूनिक तरीके से की पत्नी Sonam की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्य की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

फुटबॉलर Sunil Chhetri ने गोल करने के बाद यूनिक तरीके से की पत्नी Sonam की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) और उनकी प्यारी पत्नी सोनम भट्टाचार्य (Sonam Bhattacharya) सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वे पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। सुनील ने कुछ बहुत ही यूनिक तरीके से इस खुशखबरी की घोषणा करके अपने लाखों फैंस को हैरान कर दिया। 

4 दिसंबर 2017 को कोलकाता में एक भव्य शादी समारोह में सुनील ने अपनी दुल्हनिया सोनम को 'हमेशा के लिए' अपना बना लिया था। शादी के लिए जहां सुनील पारंपरिक नेपाली ड्रेस में टोपी के साथ तैयार हुए थे, वहीं उनकी दुल्हन सोनम रेड बंगाली ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तब से, कपल अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रोामंटिक झलकियां साझा करता रहता है।

Sunil Chhetri

सुनील छेत्री ने की पत्नी सोनम की प्रेग्नेंसी की घोषणा

सुनील छेत्री ने साल 2023 में इंटरनेशनल कप में Vanuatu के खिलाफ भारत के लिए अपना 86वां गोल किया। यह मैच 12 जून 2003 को भुवनेश्वर (उड़ीसा) के कलिंगा स्टेडियम में हुआ। यह वास्तव में सुनील की टीम के लिए एक खास पल था, फुटबॉलर ने 81वें मिनट में विजयी गोल किया, जिससे भारतीय फैंस बहुत खुश हुए। इसके बाद गोल का जश्न मनाने के लिए सुनील अपनी जर्सी शर्ट के अंदर गेंद डालकर स्टेडियम की तरफ जाते दिखे, जहां उनकी पत्नी गैलरी से खड़े होकर उनके लिए तालियां बजा रही थीं।

sunil

जल्द ही सुनील को अपनी शर्ट के नीचे फुटबॉल को बेबी बंप की तरह हाथ से सहलाते हुए और अपनी पत्नी सोनम को किस करते हुए देखा गया। वह पल यादगार था और इस तरह उन्होंने घोषणा की कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। सोनम ने भी स्टेडियम के अंदर से पलों को कैद करते हुए कुछ वीडियोज में एक सुंदर प्रेग्नेंसी ग्लो को बिखेरा।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मैच के बाद सुनील ने यह भी खुलासा किया कि कैसे वह और उनकी पत्नी सोनम इसी तरह से समाचार साझा करना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने मजाक में उस पल को सुपर क्लिंगी भी कहा था, लेकिन खुलासा किया कि कैसे उन्होंने और सोनम ने मैच में गोल करने के बाद इस खबर की घोषणा करने का फैसला किया था।

sunil

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब सुनील छेत्री ने सोनम के साथ अपनी लव स्टोरी किया किया था खुलासा 

इससे पहले, 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के आधिकारिक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर सुनील छेत्री ने अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्य के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके कोच सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम ने उनके पिता के फोन से उनका नंबर चुराकर उनसे संपर्क किया था।

Sunil Chhetri

सुनील ने बताया था कि उस वक्त वह सिर्फ 18 साल के थे और सोनम 15 साल की। इसके बाद दोनों ने फोन पर कुछ देर बात की। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका, क्योंकि उन्हें अपना करियर खोने का डर था। इसके बाद कुछ महीने बीत गए और सुनील उन्हें अपने दिमाग से नहीं निकाल सके। तो उन्होंने सोनम को वापस कॉल किया।

बाद में सुनील और सोनम ने बिना किसी को बताए फिर से बात करना शुरू कर दिया। हालांकि, चूंकि सुनील बहुत यात्रा करते थे, इसलिए वे साल में दो या तीन बार ही मिलते थे। साल दर साल उनका प्यार और बॉन्डिंग एक-दूसरे के साथ बढ़ती गई। सुनील ने सपोर्ट सिस्टम होने के लिए अपनी पत्नी की भी तारीफ की थी।

Sunil Chhetri

आखिरकार, जब समय आया और सुनील को सोनम के पिता से उनकी शादी के बारे में बात करनी थी, तो फुटबॉलर ने खुद को घंटों बाथरूम के अंदर बंद कर लिया था। हालांकि, जैसे ही सुनील बाहर आए, तो सोनम के पिता ने कपल को मंजूरी दे दी और बाकी इतिहास है।

फिलहाल, हम भी सुनील और सोनम को बधाई देते हैं। तो आपको सुनील छेत्री का प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट का ये अंदाज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.