इन्फ्लुएंसर Neetu Bisht ने शादी में बहन पूनम बिष्ट के ऊपर गिराए थे कलीरे, सामने आया वीडियो

हाल ही में, इन्फ्लुएंसर ब्राइड नीतू बिष्ट की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कलीरे गिराने वाली रस्म को करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

इन्फ्लुएंसर Neetu Bisht ने शादी में बहन पूनम बिष्ट के ऊपर गिराए थे कलीरे, सामने आया वीडियो

फेमस इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट (Neetu Bisht) ने 28 फरवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड लखन अर्जुन रावत (Lakhan Arjun Rawat) संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से वह लगातार अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज की झलकियां साझा कर रही हैं। इस बीच, उनकी शादी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कलीरे गिराने वाली रस्म को करती दिख रही हैं। 

neetu bisht

नीतू बिष्ट के कलीरे गिराने वाली रस्म का वीडियो आया सामने

हाल ही में, नीतू बिष्ट की बहन व उनकी ऑन-स्क्रीन ननद पूनम बिष्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन नीतू अपनी कलीरे गिराने वाली रस्म को करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कलीरे की एक लड़ी टूटकर उनकी बहन पूनम के ऊपर गिरती हैं, जो काफी खुश नजर आ रही हैं। दरअसल, माना जाता है कि इस रस्म के दौरान दुल्हन के कलीरे की लड़ी जिस अनमैरिड लड़की के ऊपर गिरती है, अगली शादी उसी की होती है।

neetu bisht

नीतू बिष्ट का ब्राइडल लुक

वीडियो में नीतू अपने ब्राइडल लुक में सजी हुई नजर रही हैं। उनके वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने अपनी शादी के लिए दिन लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन कलर की हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ मैचिंग नेट दुपट्टा कैरी किया था। गले में वरमाला पहने नीतू काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नीतू की बहन पूनम इस दौरान बेबी पिंक कलर की सीक्विन साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। 

neetu bisht

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीतू का 'पहाड़ी' ब्राइडल लुक

इससे पहले, नीतू का पहाड़ी ब्राइडल वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पहाड़ी दुल्हन के रूप में तैयार होती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता था कि उनके परिवार की महिलाएं उन्हें तैयार कर रही हैं। हालांकि, उस पल हमारी नजरें ठहर गई थीं, जब उनके दूल्हे राजा लखन अपनी दुल्हन को देखकर उनकी तारीफ करते हुए और अपना दिल थामते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

neetu bisht

lakhan arjun rawat

नीतू बिष्ट और लखन अर्जुन रावत की शादी

नीतू बिष्ट और लखन अर्जुन रावत ने अपने प्यार को अगले लेवल पर ले जाते हुए 28 फरवरी 2023 को शादी रचाई थी। अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा था, "आधिकारिक तौर पर लखनीत।" शादी के दिन नीतू ने हैवी एंब्रॉयडरी वाला लाल लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग हैवी ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया था। वहीं, उनके दुल्हे लखन आइवरी कलर की हैवी शेरवानी और मैचिंग पहगी व दोशाला में बिलकुल राजकुमार की तरह लग रहे थे। शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

neetu bisht

फिलहाल, आपको नीतू की शादी का यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.