इन्फ्लुएंसर Neetu Bisht का 'पहाड़ी ब्राइडल' लुक आया सामने, स्टेटमेंट नथ ने लगाए चार-चांद

हाल ही में, इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट की शादी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पह पहाड़ी ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

इन्फ्लुएंसर Neetu Bisht का 'पहाड़ी ब्राइडल' लुक आया सामने, स्टेटमेंट नथ ने लगाए चार-चांद

पॉपुलर इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट (Neetu Bisht) ने 28 फरवरी 2023 को अपने मंगेतर लखन अर्जुन रावत (Lakhan Arjun Rawat) संग शादी रचाई थी। उनकी शादी की झलकियां अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब हाल ही में, नीतू की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पारंपरिक पहाड़ी दुल्हन के रूप में तैयार होती हुई नजर आ रही हैं।

neetu bisht

नीतू बिष्ट का 'पहाड़ी' ब्राइडल लुक

इन्फ्लुएंसर नीतू ने अपने परिवार और करीबियों के बीच बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। अब हाल ही में, उनकी शादी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पारंपरिक पहाड़ी दुल्हन के रूप में तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग के हैवी ट्रेडिशनल लहंगे में सजी नीतू बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिसके साथ उन्होंने पहाड़ी ज्वेलरी कैरी की है, जिसमें 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' उनकी पहाड़ी नथ थी, जो उनको परफेक्ट पहाड़ी ब्राइडल लुक दे रही थी। इसके अलावा, उन्होंने हैवी नेकलेस, लाल चूड़ा, एक मांगटीका, मैचिंग इयररिंग्स और हाथों में गोल्डन कड़ों के साथ अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया था। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीतू बिष्ट का 'पहाड़ी' वेडिंग लहंगा

नीतू के लहंगे की बात करें, तो उन्होंने अपने डी-डे के लिए सुर्ख लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पिक किया था, जिस पर गोल्डन थ्रेड से हैवी कढ़ाई की गई थी, जो उनके आउटफिट को खूबसूरत बना रही थी। अपने इस लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज और दो दुपट्टे कैरी किए थे, जिनमें से एक दुपट्टा उनके सिर पर टिकाया गया था और दूसरे दुपट्टे को उन्होंने अपने कंधे पर पिन-अप किया था। गले में फूलों की वरमाला पहने और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कुराहट लिए नीतू बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिनसे नजरें हटाना वाकई बेहद मुश्किल है। वहीं, उनके दूल्हेराजा लखन के लुक की बात करें, तो वह आइवरी कलर की शेरवानी के साथ मैचिंग पगड़ी और एक मोतीहार पहने बिल्कुल राजकुमार की तरह दिख रहे थे। 

neetu bisht

neetu bisht

नीतू को दुल्हन के रूप में देख पति लखन ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

यूं तो इस वीडियो का हर पल खास है, लेकिन एक अनमोल पल ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जब नीतू को दुल्हन के रूप में सजा देख उनके दूल्हेराजा लखन ने क्यूट रिएक्शन दिया और यकीनन उनका ये रिएक्शन हमारी तरह आपका भी दिल जीत लेगा। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नीतू तैयार होकर मंडप में आईं, वैसे ही लखन ने पहले तो इशारों ही इशारों में अपनी दुल्हनिया की तारीफ की और बाद में अपने दिल को थामते हुए अपनी आंखें बंद कर ली, जो यह बताने के लिए काफी है कि वह नीतू को दुल्हन के रूप में देखकर कितने खुश हुए। नीतू की शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

neetu bisht

lakhan arjun rawat

lakhan arjun rawat

नीतू बिष्ट की हल्दी सेरेमनी

इससे पहले, लखन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी हल्दी सेरेमनी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था, जिसमें कपल येलो कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करता हुआ बेहद प्यारा लग रहा था। जहां नीतू ने मिरर वर्क वाले येलो लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज और एक यूनिक दुपट्टा कैरी किया था, वहीं लखन टॉप-टू-बॉटम येलो अटायर में हैंडसम लग रहे थे। वीडियो में हमें कपल को हल्दी लगने से लेकर उनके साथ में डांस करने और रस्म को फुल एंजॉय करने तक की झलकियां मिली थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

lakhan arjun rawat

lakhan arjun rawat

फिलहाल, आपको नीतू का पहाड़ी ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.