'Bigg Boss 17' हाउस की इनसाइड झलकियां: पेस्टल बेडरूम से मॉडर्न लिविंग रूम तक, सबकुछ है स्पेशल

अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को टेलीकास्ट होने में केवल कुछ घंटे ही बचे हैं। ऐसे में आइए आपको इस सीजन के घर की झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'Bigg Boss 17' हाउस की इनसाइड झलकियां: पेस्टल बेडरूम से मॉडर्न लिविंग रूम तक, सबकुछ है स्पेशल

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के फैंस के बीच उत्साह चरम पर है, क्योंकि 'बिग बॉस 17' कुछ ही घंटों बाद टेलीविजन स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। रूमर्ड कंटेस्टेंट्स से लेकर घर के नियमों तक, बहुत सारी अफवाहें चारों ओर घूम रही हैं। कथित तौर पर इस सीजन का थीम कपल्स बनाम सिंगल होगा। खैर, दर्शकों को सभी डिटेल्स पाने के लिए शो के प्रीमियर का इंतजार करना होगा। तमाम चर्चाओं के बीच शो के निर्माताओं ने इस सीजन के घर का एक वीडियो शेयर किया है।

'बिग बॉस 17' के घर के अंदर की झलकियां

14 अक्टूबर 2023 को शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस 17' के घर के अंदर का विस्तृत टूर कराया गया है। घर का मेन एंट्रेंस गेट जिसके माध्यम से कंटेस्टेंट्स अंदर कदम रखेंगे, वहां एक विशाल घोड़े का सिर लगा है, जिसके पंख लगे हुए हैं। 

Bigg Boss 17 House

इस साल के घर की थीम ग्रीक माइथोलॉजी है। घर के बाहर गार्डन एरिया को एक छोटे से स्विमिंग पूल के साथ कोजी सीटिंग अरेंजमेंट में बदल दिया गया है। मेन एंट्री गेट से गुजरने के बाद कंटेस्टेंट खुद को लिविंग एरिया में पाएंगे। इस स्थान में दीवार की नक्काशी, बालकनियों और अन्य एलिमेंट्स के साथ डिटेल्ड डेकोरेशन है, जो यूरोपियन आर्किटेक्चर को रिप्रेजेंट करते हैं।

Bigg Boss 17 House

Bigg Boss 17 House

Bigg Boss 17 House

Bigg Boss 17 House

Bigg Boss 17 House

लिविंग रूम के एक कोने में किचन है। लिविंग रूम तीन डाइनिंग एरिया में खुलता है। दिल की थीम के साथ एक बेडरूम को पेस्टल कलर में सजाया गया है और पूरी दीवार पर सुंदर फूलों की सजावट की गई है। इस बेडरूम से जुड़ा एक आलीशान बाथरूम भी है। एक अन्य बेडरूम में दीवार पर लटके शतरंज के टुकड़ों के साथ बेहतरीन तरीके से अलग सजावट है। यह मास्टरमाइंडों के लिए दिमाग का बेडरूम है। बेडरूम आलीशान सोफे, हेडरेस्ट और कोजी बिस्तरों से फुल हैं।

Bigg Boss 17 House

Bigg Boss 17 House

Bigg Boss 17 House

Bigg Boss 17 House

Bigg Boss 17 House

bb house

Salman Khan का शो BB 17: फोन एक्सेस से कपल्स के लिए प्राइवेट स्पेस तक, बहुत कुछ होगा खास.... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इस सीज़न में घर के अंदर क्या है नया?

'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार इस सीजन में एक थेरेपी रूम जोड़ा जाएगा। कमरे की दीवारों को मिस्र की चित्रलिपि से सजाया गया है। यहां सफेद कुर्सियों और बेहतरीन लाइटिंग अरेंजमेंट वाला एक जेन स्पेस है। घर के अंदर ड्रामा और गॉसिप माहौल को देखते हुए यह एक यूजफुल एडिशन है। यहां एक आर्चीव रूम भी है, जो सलमान खान द्वारा आयोजित शो के इस सीज़न में एक नया एडिशन है। प्रतियोगी यहां शो की बातचीत और फुटेज दोबारा देख सकते हैं।

Bigg Boss 17 House

घर का पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि 'बिग बॉस 17' के शानदार इंटीरियर को बनाने के पीछे मास्टरमाइंड ओमंग कुमार बी और वनिता गरुड़ हैं। उन्होंने इस सीज़न के मंत्र, दिल, दिमाग और दम को ध्यान में रखते हुए एक काल्पनिक दुनिया को फिर से बनाया। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, आपको 'बिग बॉस 17' का घर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.