Ajay-Kajol के घर की Inside तस्वीरें: 60 करोड़ का ये बंगला है बेहद आलीशान

यहां हम आपको बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और काजोल के करोड़ों रुपए के बंगले 'शिवशक्ति' की इनसाइड तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो मुंबई के जुहू में स्थित है और बेहद आलीशान है। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

Ajay-Kajol के घर की Inside तस्वीरें: 60 करोड़ का ये बंगला है बेहद आलीशान

बॉलीवुड स्टार कपल काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) साथ में कम ही नजर आते हैं, लेकिन जब नजर आते हैं, तो कयामत कर जाते हैं। बॉलीवुड का यह कपल एक-दूसरे से बहुत अलग होने के बावजूद परफेक्ट है और इतना ही परफेक्ट इनका घर भी है, जहां ये दोनों अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। इनके घर का नाम ‘शिवशक्ति’ है, जो मुंबई के जुहू में स्थित है और इसकी भव्यता अपने आप में शानदार है। आज हम आपको काजोल और अजय देवगन के इस ग्रैंड घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

अजय देवगन-काजोल के घर की शानदार सीढ़ियां (Ajay Devgan-Kajol Magnificent stairs)

अजय देवगन और काजोल के लग्जीरियस घर का फोकल पॉइंट उनके घर की शानदार सीढ़ियां हैं। फोटोज क्लिक कराने के लिए यह काजोल की फेवरेट जगह है। काजोल के इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें ऐसी दिख जाएंगी, जिसका बैकड्रॉप यही शानदार सीढ़ियां हैं। यह वुडन सीढ़ियां है, जिसके पास ट्रांसपैरेंट लुक वाले ओवल शेप शैन्डलेयर्स लगे हुए हैं। इस लाइट से पूरे स्पेस को एस्थेटिक टच और रॉयल लुक मिलता है।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

Ajay Devgan and Kajol

अजय देवगन-काजोल के घर की एन्ट्रेंस लॉबी  (Ajay Devgan-Kajol Entrance lobby)

काजोल और अजय देवगन के घर का दूसरा हिस्सा जो अलग से नजर आता है, वह है एन्ट्रेंस लॉबी। एन्ट्रेंस लॉबी में ग्लॉसी व्हाइट फ्लोरिंग और ऊंचे वुडन ग्लास विंडो हैं। यहां सेमी शीयर ब्लाइन्डर्स लगे हुए हैं, ताकि यहां रहने वालों को पूरी प्राइवेसी मिल सके। यहां एक ईविल आई भी लटका हुआ है। इस जगह पर भी काजोल कई बार फोटोज क्लिक कराकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। रात के समय इस लॉबी से मुंबई शहर की खूबसूरती नजर आती है।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

अजय देवगन-काजोल के घर का लिविंग रूम (Ajay Devgan-Kajol Living room)

लॉबी एरिया के पास ही काजोल और अजय देवगन का लिविंग रूम है, जहां का व्हाइट थीम इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाता है। यहां भी ऊंचे- ऊंचे वुडन ग्लास विंडो बने हुए हैं। दीवार भी ऑफ व्हाइट कलर में है और यहां रखी अधिकतर चीजें भी व्हाइट शेड में हैं, जिसमें सोफ़ा से लेकर सेंट्रल टेबल और डेकोरेटिव पीसेज शामिल हैं। यहां एक कैबिनेट और ग्लास स्लाइड भी हैं, जहां फैमिली फोटो और कुछ डेकोरेटिव चीजें रखी हुई हैं। लिविंग रूम के सोफ़ा के पास एक फ्लोर लैंप भी रखा है।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

काजोल और अजय देवगन के घर का डाइनिंग एरिया (Kajol and Ajay Devgan Dining area)

अजय देवगन और काजोल के घर का डाइनिंग एरिया भी बेहद लग्जीरियस है। शानदार छह सीटों वाले इस डाइनिंग टेबल को व्हाइट टेबल, कुर्सियों और व्हाइट कुशन के साथ सजाया गया है। डाइनिंग एरिया में मौजूद ग्लास पैटर्न वाला टेबल इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

अजय देवगन और काजोल का इनडोर जिम (Ajay Devgan and Kajol indoor gym)

अजय देवगन और काजोल पूरी तरह से फिटनेस फ्रीक हैं, जो कभी भी अपने वर्कआउट को मिस नहीं करते हैं। कपल के घर के अंदर एक पर्सनल इनडोर जिम है।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

अजय देवगन-काजोल के घर का पत्थर वाला इंटीरियर (Ajay Devgan-Kajol Stone interior)

काजोल और अजय देवगन के घर 'शिवशक्ति' में एक खास जगह है, जहां की तस्वीरें बहुत कम देखने को मिलती हैं। यह एरिया घर के बाहर का है, शायद पीछे की ओर। यहां चारों ओर बड़े-बड़े पत्थर लगे हुए हैं और एक पैसेज बना हुआ है। यहां कुछ रिलैक्सिंग चेयर्स रखी हुई हैं, जहां देवगन फैमिली शाम को एंजॉय करती है।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

अजय देवगन-काजोल के घर की बालकनी (Ajay Devgan-Kajol balcony)

हमने काजोल और अजय देवगन के आलीशान घर 'शिवशक्ति' का हर एक कोना आपको दिखाया, लेकिन एक आखिरी जगह रह गई और वह है, बालकनी। कपल का ये एरिया काफी बड़ा है और काफी कॉम्पैक्ट है। कपल का ये बंगला चारों तरफ से हरियाली घिरा हुआ है।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

अजय देवगन-काजोल के घर का आउटर एरिया (Ajay Devgan-Kajol Outer area)

काजोल और अजय देवगन की एक और फेवरेट जगह घर के पीछे का एरिया है। यहां खूब सारे पेड़-पौधे रखे हुए हैं और त्योहारों के मौसम में इन पौधों पर वॉर्म लाइट लगाई जाती हैं। किसी भी त्योहार के मौके पर पूरी देवगन फैमिली यहां पिक्चर्स जरूर क्लिक कराती है। यहां फैमिली के हैंगआउट के लिए बेज कलर के काउच भी रखे गए हैं। काजोल और उनकी पूरी फैमिली अक्सर इस जगह पर सेल्फ़ी भी क्लिक करते हैं।

Inside pictures of Ajay-Kajol's house

अजय देवगन-काजोल के घर 'शिवशक्ति' की कीमत (Ajay Devgan-Kajol house 'Shiv Shakti' cost)

बता दें कि अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल अपने बच्चों न्यासा देवगन और युग देवगन के साथ इस शानदार बंगले 'शिवशक्ति' में रहते हैं। यह घर जितना आलीशान है और सुंदर है उतनी ही ज्यादा इस घर की कीमत है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपए है।

खैर, हमें तो कपल का ये आलीशान घर बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको अजय और काजोल के घर का कौन-सा हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.