सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। न केवल भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी उनके बड़े पैमाने पर फैंस हैं। हाल ही में, शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' में अपने एक्शन अवतार से सभी को प्रभावित किया। वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे और एक बार फिर से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।
दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस बीच 22 मार्च 2023 की शाम को क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इरफान ने अपने इंस्टा हैंडल पर शाहरुख के गाने पर डांस करते हुए अपने बेटे का एक प्यारा वीडियो साझा किया। वीडियो की शुरुआत इरफ़ान द्वारा अपने फोन पर गाना बजाने से होती है और तभी उनके मुंचकिन उत्साहित हो जाते हैं। उनका बेटा अपना फोन पकड़कर 'झूमे जो पठान' पर डांस करता है। ऐसा लगता है जैसे नन्हा बच्चा शाहरुख खान के गाने का पूरी तरह से फैन है। इरफान ने वीडियो के साथ लिखा, "खान साहब @iamsrk कृपया अपनी लिस्ट में एक और सबसे प्यारे प्रशंसक को जोड़ें ...।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सऊदी की फेमस मॉडल सफा बेग से शादी रचाई है। इरफान और सफा की उम्र में 10 साल का अंतर है। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को मक्का में निकाह किया था। इरफान और सफा ने 19 दिसंबर 2016 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे इमरान खान पठान का स्वागत किया था। वहीं, 28 दिसंबर 2021 को इरफान और सफा ने अपने दूसरे बच्चे सुलेमान खान का वेलकम किया था। इरफान और सफा की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख अब जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है और इसमें नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, उनके पास तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'डंकी' भी है। दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। शाहरुख खान के कार कलेक्शन के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको इरफान के बेटे का डांस कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।