क्या मानुषी छिल्लर बिजनेसमैन निखिल कामथ को कर रही हैं डेट? रिपोर्ट में किया गया दावा

हाल ही में, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। आइए जानते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या मानुषी छिल्लर बिजनेसमैन निखिल कामथ को कर रही हैं डेट? रिपोर्ट में किया गया दावा

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हर दिन किसी ना किसी के लिंकअप और ​ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। अब इसमें नया नाम पूर्व 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) का जुड़ चुका है। मानुषी अब सिंगल नहीं हैं। मॉडल से एक्ट्रेस बनीं मानुषी कथित तौर पर बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं। लव बर्ड्स साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

manushi chhillar

दरअसल, एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, मानुषी और निखिल हर दिन के साथ काफी मजबूत हो रहे हैं और साथ में रहने भी लगे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभिनेत्री वर्तमान में अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और यही एक कारण है कि वह अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहतीं, क्योंकि इससे ध्यान हट सकता है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके दोस्त और परिवार एक-दूसरे से अच्छी तरह वाकिफ हैं और दोनों इसे कम महत्वपूर्ण रखना चाहते हैं।

manushi

हालांकि मानुषी और निखिल ने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा है, लेकिन उन्हें अक्सर साथ में ट्रिप पर जाते देखा जाता है। हाल ही में दोनों एक साथ ऋषिकेश घूमने गए थे। कामथ ने इससे पहले 2019 में इटली के फ्लोरेंस में अमांडा पूर्वांकरा से शादी की थी। हालांकि, एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए थे और साल 2021 से उनका तलाक हो गया था। दूसरी तरफ, मानुषी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के साथ बॉलीवुड की शुरुआत की है। हालांकि, फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही और बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।

manushi

बीते दिनों, मानुषी छिल्लर 'फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड' में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। यहां फैंस को मानुषी का बोल्ड अवतार देखने को मिला था। हालांकि, अपने ड्रेस में वह थोड़ी अनकंफर्टेबल नजर आई थीं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।

manushi

फिलहाल, हमें मानुषी की तरफ से इस खबर पर प्रतिक्रिया का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.