By Rinki Tiwari Last Updated:
पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल (Pria Beniwal) के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उनकी शादी की खबरों ने उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, प्रिया बेनिवाल आखिर कौन हैं। प्रिया एक फेमस यूट्यूबर व फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वह मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल की बहन हैं। वहीं, मिलिंद गाबा पंजाबी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स में से एक हैं और ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आए थे। कपल अपनी शादी को लेकर वर्तमान समय में काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
(ये भी पढ़ें- 'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग की मेहंदी-संगीत की झलकियां आईं सामने, दिल खोलकर नाचती आईं नजर)
दरअसल, ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिलिंद गाबा और प्रिया बेनिवाल 16 अप्रैल 2022 को शादी करने वाले हैं। सूत्र ने बताया है कि, ये शादी एक भव्य समारोह होगा और सभी वेडिंग फेस्टिविटीज दिल्ली एनसीआर में आयोजित किए जाएंगे।
सूत्र के मुताबिक, कपल की शादी की रस्में 11 अप्रैल 2022 से सगन रस्म से शुरू होगी। 13 अप्रैल को जहां कॉकटेल पार्टी आयोजित की जाएगी, वहीं 15 अप्रैल को प्रिया की मेहंदी सेरेमनी रखी जाएगी। शादी पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक तरीके से होने की उम्मीद है। प्रिया बेनिवाल जाट वंश से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनकी शादी में जाट परंपराओं का भी तड़का देखने को मिलेगा।
(ये भी पढ़ें- तैमूर की भाई जहांगीर से बातचीत की फोटो बुआ सबा अली खान ने की शेयर, जानें क्या हुई बात)
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी कहा गया है कि, कपल अपनी शादी के हर फंक्शन को अलग-अलग जगह पर रख रहा है। सूत्र ने कहा, “उन्होंने कई वेन्यू बुक किए हैं। तो, प्रत्येक समारोह एक अलग जगह पर होगा। लेकिन, सभी समारोह मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर में होंगे। यो यो हनी सिंह (संगीतकार) समेत म्यूजिक इंडस्ट्री से कई लोगों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है।”
(ये भी पढ़ें- ईशा कंसारा ने सगाई से पहले किया था मंगेतर सिद्धार्थ को प्रपोज, इंटरव्यू में किया खुलासा)
फिलहाल, अभी तक मिलिंद और प्रिया ने अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है। खैर, अगर ये सच है तो हम भी इस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।